1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यौन उत्पीड़न-अपहरण मामले में गिरफ्तार मलयालम अभिनेता दिलीप को एएमएमए से बाहर निकाला गया

यौन उत्पीड़न-अपहरण मामले में गिरफ्तार मलयालम अभिनेता दिलीप को एएमएमए से बाहर निकाला गया

 Published : Jul 11, 2017 05:55 pm IST,  Updated : Jul 11, 2017 05:56 pm IST

लोकप्रिय मलयालम अभिनेत्री के अपहरण और यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार सुपरस्टार दिलीप को 'एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवीज आर्टिस्ट्स' (एएमएमए) के कोषाध्यक्ष और सदस्यता से हटा लिया गया।

dileep- India TV Hindi
dileep

कोच्चि: लोकप्रिय मलयालम अभिनेत्री के अपहरण और यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार सुपरस्टार दिलीप को 'एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवीज आर्टिस्ट्स' (एएमएमए) के कोषाध्यक्ष और सदस्यता से हटा लिया गया। अभिनेत्री का 17 फरवरी को सड़क मार्ग से त्रिशूर से कोच्चि जाते समय अपहरण हुआ था। 19 सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किए गए दिलीप को 14 दिन की न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अभिनेता ने मंगलवार को अलुवा की उप-जेल जाने से पहले कहा, "मैं निर्दोष हूं और मैं अपनी बेगुनाही सबित करूंगा।" उनकी गिरफ्तारी के बाद एएमएमए और कुछ अन्य संगठनों ने उन्हें अपनी सदस्यता से हटाने का फैसला किया। एएमएमए कार्यकारिणी ने सुपरस्टार ममूटी के घर हुई आपात बैठक में दिलीप को सदस्यता से हटाने का फैसला किया। ममूटी ने मीडिया को बताया कि मामले में नया मोड़ आने से और दिलीप के गिरफ्तार होने के बाद कार्यकारिणी को उन्हें (दिलीप) हटाने का फैसला करना पड़ा।

dileep
dileep

ममूटी के मुताबिक, "बहुत जल्द कार्यकारिणी की बैठक फिर से होगी। हम यह कहना चाहते हैं कि हम हमेशा से पीड़ित के साथ रहे हैं और उन्हें सहयोग देना जारी रखेंग। कृपया हमें गलत मत समझिए..हम अपने सदस्यों के कल्याण के लिए हैं। पुलिस को अपनी जांच के साथ आगे बढ़ने दें।"

इस बीच, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मंगलवार को कहा कि कानून अपना काम करेगा।

विजयन ने कहा, "जिस किसी ने भी गलत किया है, उसके बड़े कद के बावजूद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जांच चल रही है और गलत करने वालों को बचने नहीं दिया जाएगा।"

(इनपुट: आईएनएस)

दिलीप और नादिर से 13 घंटे बातचीत चली

मलयालम अभिनेता यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन