1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलयालम अदाकारा भावना ने कन्नड़ निर्माता नवीन संग रचाई शादी

मलयालम अदाकारा भावना ने कन्नड़ निर्माता नवीन संग रचाई शादी

 Published : Jan 22, 2018 03:11 pm IST,  Updated : Jan 22, 2018 03:11 pm IST

अदाकारा भावना सोमवार को शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने कन्नड़ फिल्म निर्माता नवीन के साथ एक मंदिर में शादी कर ली। दोनों ने वर्ष 2017 में ही सगाई की थी। शादी काफी निजी तौर पर की गई थी, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही...

Bhavana Naveen- India TV Hindi
Bhavana Naveen

त्रिशूर (केरल): मलयालम फिल्मों की जानी मानी अदाकारा भावना सोमवार को शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने कन्नड़ फिल्म निर्माता नवीन के साथ एक मंदिर में शादी कर ली। दोनों ने वर्ष 2017 में ही सगाई की थी। शादी काफी निजी तौर पर की गई थी, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। विवाह से जुड़ी रस्में केरल हिंदू परंपराओं के अनुसार हुईं। बता दें कि इस शादी को प्राइवेट रखने के लिए खासतौर पर फैंस को रोकने का इंतजाम किया गया।

सुरक्षा के लिए 100 से भी ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। शादी सादगी के साथ सम्पन्न हुई, जिसके बाद दोनों एक ऑडिटॉरियम गए, जहां शानदार भोज का आयोजन किया गया था। शाम को नवविवाहित जोड़े के दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग के दोस्तों के लिए विशेष रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।

गौरतलब है कि भावना का असली नाम कार्तिका मेनन है। लेकिन जब उन्होंने 15 वर्ष पूर्व दक्षिणी फिल्म उद्योग में अपने करियर की शुरुआत की तो, इस दौरान उनका नाम बदलकर भावना रख दिया गया। 31 वर्षीया अभिनेत्री दक्षिण भारतीय फिल्म-जगत का एक लोकप्रिय चेहरा हैं। उन्हें 'नम्मल', 'दैवानामाथिल', 'क्रोनिक बैचलर' जैसी शानदार फिल्मों के लिए जाना-जाता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन