1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मणिरत्नम और माधवन चौथी बार करने जा रहे हैं साथ काम

मणिरत्नम और माधवन चौथी बार करने जा रहे हैं साथ काम

 Published : Jul 19, 2017 03:02 pm IST,  Updated : Jul 19, 2017 03:02 pm IST

मणिरत्नम जहां एक तरफ अपनी बेहतरीन फिल्मों को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं, वहीं अभिनेता आर. माधवन ने भी अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई जबरदस्त अदाकारी से दर्शकों से काफी प्यार बटोरा है। लेकिन जब ये दोनों किसी फिल्म के लिए साथ आते हैं...

madhavan- India TV Hindi
madhavan

चेन्नई: फिल्मकार मणिरत्नम जहां एक तरफ अपनी बेहतरीन फिल्मों को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं, वहीं अभिनेता आर. माधवन ने भी अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई जबरदस्त अदाकारी से दर्शकों से काफी प्यार बटोरा है। लेकिन जब ये दोनों किसी फिल्म के लिए साथ आते हैं उस फिल्म के लिए फैंस का क्रेज और भी बढ़ जाता है। अब इनकी जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार है। इस आगामी फिल्म में मणिरत्नम और माधवन चौथी बार साथ काम करने जा रहे हैं। हालांकि इस फिल्म के सभी कलाकारों का चयन होना अभी बाकी है, लेकिन ऐसी चर्चा है कि माधवन इस तमिल परियोजना का हिस्सा बन सकते हैं, जिसका नाम अभी तय नहीं हुआ है।

एक सूत्र ने बताया, "मणि सर, माधवन सहित कुछ कलाकारों से बात कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने अभी अंतिम रूप से किसी का चयन नहीं किया है। इसमें कुछ और सप्ताह का समय लगेगा।" मणिरत्नम और माधवन इससे पहले तीन तमिल फिल्मों में काम कर चुके हैं। सूत्र ने यह भी बताया कि मणिरत्नम इस बार कोई रोमांटिक फिल्म नहीं बना रहे, बल्कि यह अलग शैली की फिल्म होगी।

सूत्र के अनुसार, "वह एक अलग विषय पर काम कर रहे हैं। वह फिर से रोमांटिक फिल्म नहीं बनाना चाहते। फिल्म में दो नायक हो सकते हैं।" सिनेमेटोग्राफर संतोष सिवन इस फिल्म के जरिए छठी बार मणिरत्नम के साथ जुड़े हैं। फिल्म की शूटिंग सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है। (‘जग्गा जासूस’ की अभिनेत्री ने फांसी लगाकर की खुदकुशी)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन