1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मनीषा कोइराला ने कहा- कोरोना वायरस महामारी ने सोने का समय बदल दिया

मनीषा कोइराला ने कहा- कोरोना वायरस महामारी ने सोने का समय बदल दिया

 Written By: IANS
 Published : May 13, 2020 09:16 pm IST,  Updated : May 13, 2020 09:16 pm IST

कई यूजर्स ने भी अभिनेत्री के साथ सहमति व्यक्त की कि उनकी नींद भी लॉकडाउन के बीच उड़ गई है।

मनीषा कोइराला - India TV Hindi
मनीषा कोइराला  Image Source : INSTAGRAM- MANISHA KOIRALA

मुंबई: अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने बुधवार को ट्वीट किया कि कोविड-19 महामारी ने उनकी नींद के पैटर्न को बदल दिया है। महामारी के कारण वह आधी रात में ही जग जाती हैं। अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, "इस महामारी ने मेरे नींद के पैटर्न को बदल दिया. अब आधीरात के बाद भी मैं जागती रहती हूं, बिल्कुल एक बच्चे की तरह, जो सोने के लिए तैयार नहीं होता।"

उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कुछ लोगों ने उन्हें सुझाव भी दिए।

एक यूजर ने उन्हें अपनी मां को यही समझाने का अनुरोध किया, क्योंकि वह हर दिन देर से उठने के लिए उसे डांटती है। इस पर मनीषा ने जवाब दिया कि वह भी अपनी मां द्वारा देर से जागने पर डांट खाती हैं!

वहीं उनसे एक यूजर ने पूछा कि कहीं वह केटो डाइट पर तो नहीं हैं, शायद इस वजह से उन्हें अनिद्रा की शिकायत हो रही हो, इस पर उन्होंने कहा, 'बिल्कुल नहीं'।

कई यूजर्स ने भी अभिनेत्री के साथ सहमति व्यक्त की कि उनकी नींद भी लॉकडाउन के बीच उड़ गई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन