1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मनोज बाजपेयी की फिल्म International Film Festivals में धमाल मचाने के लिए तैयार

मनोज बाजपेयी की फिल्म International Film Festivals में धमाल मचाने के लिए तैयार

 Published : Apr 10, 2018 10:14 pm IST,  Updated : Apr 10, 2018 10:14 pm IST

मनोज बाजपेयी के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'गली गुलियां' ने रिलीज से पहले ही एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। विदेशी फिल्मोत्सवों में अच्छा प्रदर्शन कर रही मनोज की यह फिल्म बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और लॉस एंजेलिस के इंडियन फिल्म फेस्टिवल समेत कई कार्यक्रमों में दिखाई जाने के लिए तैयार हैं।

Manoj- India TV Hindi
Manoj

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'गली गुलियां' ने रिलीज से पहले ही एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। विदेशी फिल्मोत्सवों में अच्छा प्रदर्शन कर रही मनोज की यह फिल्म बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और लॉस एंजेलिस के इंडियन फिल्म फेस्टिवल समेत कई कार्यक्रमों में दिखाई जाने के लिए तैयार हैं। इस बात को लेकर अभिनेता काफी उत्साहित हैं। मनोज ने कहा, "एक कलाकार के रूप में बहुत उम्मीदें हैं, कई बार फिल्में बहुत कुछ देती है। 'गली गुलियां' एक ऐसी फिल्म है, जिसे जानने के इच्छुक हूं।“

मनोज बाजपेयी ने आगे कहा, “लंबे समय से यह मेरे दिल के करीब है। अब दर्शकों की प्रतिक्रिया को देखकर मुझे ऐसा लगता है कि यह न सिर्फ मेरे लिए, बल्कि फिल्म में शामिल सभी लोगों के लिए अधिक विशेष बन गई है।" 'गली गुलियां' बुधवार को IFFLA का आगाज करेगी। इसके अलावा, यह अटलांटा फिल्म महोत्सव में भी दिखाई जाएगी।

यह फिल्म 42वें क्लीवलैंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी प्रतियोगिता में है, इसके साथ शिकागो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म में रणवीर शौरी, नीरज काबी और शहाना गोस्वामी और नवोदित बाल कलाकार ओम सिंह भी शामिल हैं। यह फिल्म दुनियाभर में 18 मई को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन