1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या इस सुपरस्टार के साथ बॉलीवुड में एंट्री करेंगी मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर?

क्या इस सुपरस्टार के साथ बॉलीवुड में एंट्री करेंगी मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर?

 Published : Nov 28, 2017 05:23 pm IST,  Updated : Nov 28, 2017 05:23 pm IST

मानुषी छिल्लर पहले ही अपने बयान में इस बात को साफ कर चुकी हैं कि फिलहाल वह अपने अभिनय की शुरुआत नहीं करना चाहतीं। लेकिन इसके बावजूद इंडस्ट्री में एक ऐसे सुपरस्टार हैं जिनके साथ काम करने के लिए मानुषी बेताब हैं।

manushi - India TV Hindi
manushi

मुंबई: हाल ही में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकीं मानुषी छिल्लर पहले ही अपने बयान में इस बात को साफ कर चुकी हैं कि फिलहाल वह अपने अभिनय की शुरुआत नहीं करना चाहतीं। लेकिन इसके बावजूद इंडस्ट्री में एक ऐसे सुपरस्टार हैं जिनके साथ काम करने के लिए मानुषी बेताब हैं। तो चलिए बता दें कि ये कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले सुपरस्टार आमिर खान हैं। मानुषी का कहना है कि वह जाने-माने अभिनेता आमिर खान की फिल्म में काम करना पसंद करेंगी क्योंकि सुपरस्टार सामाजिक-प्रासंगिक फिल्में बनाने के लिए जाने जाते है। मानुषी ने हाल में चीन के सान्या में मिस वर्ल्ड 2017 बनकर देश का नाम रोशन किया था।

हरियाणा की रहने वाले मेडिकल की इस छात्रा ने कहा कि बॉलीवुड में सभी कलाकार अच्छे है लेकिन आमिर और पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा उनकी पसंदीदा है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं निश्चित रूप से आमिर खान की फिल्म में काम करना चाहती हूं। मेरा सोचना है कि उनके पास कुछ चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं रहती हैं जो वह आपको देते है। इसके साथ ही उनकी फिल्मों में एक संदेश होता है जो समाज के साथ जोड़ता है। इसलिए ऐसा करना काफी रोचक होगा। अभिनेत्रियों में मेरी पसंदीदा प्रियंका चोपड़ा है।’’ 20 वर्षीय मानुषी इस वर्ष मई में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2017 भी बनीं थी।

जब उनसे बॉलीवुड को लेकर उनकी योजनाओं के बारे में पूछा गया तो मिस वर्ल्ड ने कहा कि इस समय फिल्म इंडस्ट्री उनके दिमाग में नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान वर्ष को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं यात्रा करूंगी, महाद्वीपों की यात्रा करूंगी। हम मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाएंगे जहां मेरे साथ मेरी अन्य मिस वर्ल्ड भी शामिल होंगी। इसलिए इस समय मैं बहुत उत्साहित हूं।’’ मानुषी ने कहा कि सौन्दर्य प्रतिस्पर्धा के प्रारंभिक सप्ताह में कई प्रतियोगियों ने सोचा था कि वह एक बॉलीवुड अभिनेत्री है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन