1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब चैंग ने पूरा किया अपने पिता का ये सपना

जब चैंग ने पूरा किया अपने पिता का ये सपना

 Published : Jun 23, 2017 11:42 am IST,  Updated : Jun 23, 2017 11:42 am IST

मेयांग चैंग अपने गानों से तो फैंस को लुभा ही चुके हैं, लेकिन अब जल्द ही वह डिस्कवरी चैनल के 'इंडियास बेस्ट जॉब्स' श्रृंखला में भी नजर आने वाले हैं। दंत चिकित्सक का प्रशिक्षण ले चुके चैंग का कहना है कि उनके पिता हमेशा से चाहते थे कि वह म्यूजिक सीखें।

chang- India TV Hindi
chang

नई दिल्ली: सिंगर, अभिनेता और होस्ट मेयांग चैंग अपने गानों से तो फैंस को लुभा ही चुके हैं, लेकिन अब जल्द ही वह डिस्कवरी चैनल के 'इंडियास बेस्ट जॉब्स' श्रृंखला में भी नजर आने वाले हैं। दंत चिकित्सक का प्रशिक्षण ले चुके चैंग का कहना है कि उनके पिता हमेशा से चाहते थे कि वह म्यूजिक सीखें। चैंग का कहना है कि, "संगीत सीखना मेरे पिताजी के कॉलेज का सपना था। वह इसे एक शौक के रूप में करना चाहते थे लेकिन जब उन्हें अहसास हुआ कि मैं इस दुनिया में जाना चाहता हूं तो उन्होंने मुझे जो मैं चाहता हूं वह करने की आजादी दे दी।"

अपने शो के बारे में चैंग ने कहा, "इंडियास बेस्ट जॉब्स आपके अंदर संतुष्टि की व्यापाक समझ भरता है। कई बार जब हम कुछ शुरू करते हैं, तो हम विकल्पों के बारे में नहीं जानते हैं और यह शो लोगों की मानसिकता को बदलने का इरादा रखता है।" इस शो में 13 सामान्य व्यक्ति शामिल होंगे, जिन्होंने अपने अंदर की आवाज को सुना और अपने जुनून को अपने पेशे में बदल दिया। Tubelight Quick Review: कमजोर पटकथा के बावजूद चमके सलमान खान

चैंग ने अपने सपने के लिए दंत चिकित्सा को छोड़ा, इस पर चैंग ने कहा, "मैं अपने सपने को अपने पेशे के साथ पूरा करना चाहता था। दंत चिकित्सा के अलावा मैं समय मिलने पर गाना चाहता था। जब मुझे एहसास हुआ कि अब मैं दोनों काम साथ नहीं कर सकता तो मैंने दंत चिकित्सा पेशे को छोड़ दिया। हालांकि अगर मैं दोनों काम साथ कर सकता तो अच्छा होता।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन