1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐसा VIDEO शेयर कर बोले मीका सिंह, वे सुरक्षित हैं क्योंकि वे सलमान खान नहीं हैं

ऐसा VIDEO शेयर कर बोले मीका सिंह, वे सुरक्षित हैं क्योंकि वे सलमान खान नहीं हैं

 Published : Apr 06, 2018 05:42 pm IST,  Updated : Apr 06, 2018 05:42 pm IST

सलमान खान को जेल की सजा सुनाए जाने के बाद से उनके फैंस और फिल्मी इंडस्ट्री में मायूसी छा गई है। सभी चाहते हैं कि दबंग खान जल्द ही जेल से रिहा होकर एक बार फिर से उनके बीच आए। अब लोकप्रिय सिंगर मीका सिंह का भी इस मामले पर बयान आ चुका है। उन्होंने सलमान का पक्ष लेते हुए एक वीडियो शेयर कर डाला है।

Mika Singh Salman KHan- India TV Hindi
Mika Singh Salman KHan

मुंबई: बॉलीवुड क सुपरस्टार सलमान खान को जेल की सजा सुनाए जाने के बाद से उनके फैंस और फिल्मी इंडस्ट्री में मायूसी छा गई है। सभी चाहते हैं कि दबंग खान जल्द ही जेल से रिहा होकर एक बार फिर से उनके बीच आए। वहीं दूसरी ओर कई जानी मानी हस्तियां इस दुख की घड़ी में परिवार का साथ देने के लिए सलमान खान के घर पहुंच रही हैं। इसके अलावा सितारों ने सोशल मीडिया पर भी सलमान को सजा सुनाए जाने के कारण अपना गुस्सा जाहिर किया है। बता दें कि सलमान को 20 साल पुराने काले हिरण के शिकार मामले में 5 साल की जेल और 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

अब लोकप्रिय सिंगर मीका सिंह का भी इस मामले पर बयान आ चुका है। उन्होंने सलमान का पक्ष लेते हुए कहा है कि देश में कानून सभी के लिए समान होना चाहिए। सलमान को वर्ष 1998 के काला हिरण शिकार मामले में दोषी पाए जाने के बाद 5 साल की सजा सुनाई गई है। कई हिट गीत गा चुके मीका सिंह ने शुक्रवार को एक वीडियो क्लिप शेयर किया जिसमें कुछ लोग मिलकर एक व्यक्ति को बुरी तरह से पीट रहे हैं।

इसके साथ मीका ने लिखा, "मैं अपनी कानूनी प्रणाली का सम्मान करता हूं, लेकिन कानून सभी के लिए समान होना चाहिए। अगर सलमान खान को सेलिब्रिटी होते हुए सजा सुनाई जा सकती है, तो ऐसे लोग जो एक गरीब व्यक्ति पर हमला कर रहे हैं और अपने आपराधिक कृत्य का वीडियो बना रहे हैं उन्हें भी दंडित किया जाना चाहिए..(लेकिन) वे सुरक्षित हैं क्योंकि वे सलमान खान नहीं हैं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन