1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मिलिंद सोमन ने लगाए सुपरमैन पुशअप्स, फैन्स रह गए हैरान

मिलिंद सोमन ने लगाए सुपरमैन पुशअप्स, फैन्स रह गए हैरान

 Published : May 12, 2020 12:28 am IST,  Updated : May 12, 2020 12:28 am IST

मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। मिलिंद सुपरमॉडल रह चुके हैं।

मिलिंद सोमन ने किया...- India TV Hindi
मिलिंद सोमन ने किया सुपरमैन पुशअप्स, Image Source : INSTAGRAM- MILIND SOMAN

मुंबई: अभिनेता, मॉडल-फिटनेस आइकन मिलिंद सोमन ने लोगों को फिट रहने के लिए एक नई चुनौती दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक छोटी वीडियो पोस्ट किया है, जो वर्कआउट का है। वीडियो में वह हवा में उछलते हुए पुश-अप्स करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "एक नए मूवमेंट का प्रयास करते हुए। अगर आप इसे करने का प्रयास करते हैं तो सावधानी से करें, और अगर आपके दांत टूट जाते हैं तो कृपया मुझे दोष न दें।"

इस वीडियो पर उनके कई प्रशंसकों ने कमेंट किया है। एक ने उन्हें 'सुपरमैन' कहा तो दूसरे ने कमेंट किया, "यह शानदार है मिलिंद। आप निश्चित रूप से हम में से कई लोगों को जीवन के नए मायने देते हैं। आप फिटनेस और पॉजिटिव एटीट्यूड के देवता हैं।"

पिछले महीने मिलिंद ने कोविड-19 तनाव से बचने के लिए और मन की शांति के लिए मेडीटेशन का सुझाव दिया था।

मिलिंद ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, "ऑनलाइन पर इतनी अधिक परस्पर विरोधी जानकारी। इतनी अनिश्चितता। कुछ ही महीनों में दुनिया कैसी हो जाएगी। वायरस के बारे में क्या। अर्थव्यवस्था के बारे में क्या है। आइए इस बारे में अधिक नहीं सोचते हैं, वक्त के बहाव में बहते हैं। दुनिया चाहे जितनी भी आकार ले ले। तैयार रहें। हमारे दिमाग को तैयार रहना चाहिए। मजबूत और केंद्रित भी।"

आईएनएस इनपुट के साथ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन