1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy B'day: 52 साल के मिलिंद सोमण कर रहे हैं 18 साल की लड़की को डेट, लोगों ने उड़ाया मजाक

Happy B'day: 52 साल के मिलिंद सोमण कर रहे हैं 18 साल की लड़की को डेट, लोगों ने उड़ाया मजाक

 Published : Nov 04, 2017 02:22 pm IST,  Updated : Nov 04, 2017 02:22 pm IST

मिलिंद सोमन आज अपना 52वां जन्मदिन रहे हैं। वैसे मिलिंद पर "Age is just a number" वाली लाइन बिल्कुल सटीक बैठती है। वह बेशक 52 साल के हो गए हैं। लड़कियां आज भी उनती फिटनेस देखकर उन्हें दिल बैठती हैं। उन्होंने 50 साल उम्र में आयरन मैन का खिताब...

Milind- India TV Hindi
Milind

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता और जाने माने मॉडल मिलिंद सोमन आज अपना 52वां जन्मदिन रहे हैं। वैसे मिलिंद पर "Age is just a number" वाली लाइन बिल्कुल सटीक बैठती है। वह बेशक 52 साल के हो गए हैं। लड़कियां आज भी उनती फिटनेस देखकर उन्हें दिल बैठती हैं। उन्होंने 50 साल उम्र में आयरन मैन का खिताब अपने किया था। लेकिन पिछले कुछ वक्त से मिलिंद अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए थे, जिसके कारण वह सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी हुए। दरअसल इसकी वजह थी कि वह खुद से आधी उम्र की लड़की को डेट कर रहे थे। कुछ वक्त पहले ही आई खबरों के अनुसार मिलिंद को एक 18 साल की लड़की अंकिता कुंवर में अपना प्यार मिल गया है।

मिलिंद अक्सर उनके साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि 51 साल के मिलिंद की यह नई गर्लफ्रेंड एयरहोस्टेस रह चुकी हैं और अब वह मैराथॉन में हिस्सा लेती हैं। ये दोनों वर्ष 2016 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन इन तस्वीरों पर बवाल उस समय मच गया जब उन्होंने अंकिता के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए इसके साथ कैप्शन में लिखा, "मैं और श्रीमती"  उन्होंने एक अन्य तस्वीर शेयर करते हुए  इसके साथ लिखा, "मुझे कहीं और नहीं होना चाहिए।"

लेकिन दोनों की उम्र में बड़ा फासला होने की वजह से यूजर्स ने मिलिंद को ट्रोल करना शुरु कर दिया। सिर्फ इतना ही नहीं की लोगों ने तो उनसे यह भी सवाल कर दिया कि, क्या अंकिता आपकी बेटी हैं? हालांकि मिलिंद और अंकिता को इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। ये दोनों इस दूसरे के साथ काफी खुश हैं और खबरों के मुताबिक मिलिंद की मां भी इस रिश्ते को पर रजामंदी दे चुकी हैं।

अगली स्लाइड में भी पढ़ें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन