1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मां से 81वें जन्मदिन पर मिलिंद सोमन ने करवाए पुशअप्स, शेयर किया वीडियो

मां से 81वें जन्मदिन पर मिलिंद सोमन ने करवाए पुशअप्स, शेयर किया वीडियो

 Published : Jul 05, 2020 11:16 pm IST,  Updated : Jul 05, 2020 11:18 pm IST

मिलिंद सोमन ने सोशल मीडिया पर अपनी मां का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनकी मां 15 पुशअप्स करती नजर आ रही हैं।

millind soman- India TV Hindi
मिलिंद सोमन Image Source : INSTAGRAM/MILINDRUNNING

एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मिलिंद उनकी पत्नी अंकिता और मां तीनों ही फिटनेस फ्रीक हैं। मिलिंद के साथ उनकी मां भी मैराथन पर जाती हैं। इस बार मिलिंद सोमन की 81 साल की मां अपने जन्मदिन पर पुशअप्स किए हैं। उन्होंने अपनी मां से जन्मदिन पर 15 पुशअप्स करवाए। मिलिंद ने अपनी मां की पुशअप्स करते हुए वीडियो शेयर किया है।

 मिलिंद सोमन ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 3 जुलाई 2020। लॉकडाउन में जन्मदिन के साथ 81 अद्भुत वर्ष मनाए गए। 15 पुश अप्स के साथ पार्टी और गुड़ वनीला बादाम केक, जिसे अंकिता ने बनाया है। हैपी बर्थडे आई। हमेशा मुस्कुराते रहिए।

मिलिंद सोमन की मां के पुशअप्स करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 11 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

मिलिंद ने लॉकडाउन में अपने ग्रीन हाउस में सब्जियां उगाई थीं। उन्होंने अपने घर में ग्रीन हाउस या सब्जी घर बनाया हुआ है। मिलिंद सोनम ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-आखिरकार दाढ़ी वाला किसान, जो अंकिता चाहती थी। खुद अपनी सब्जियां उगाने की खुशी। छोटा सा ग्रीन हाउस या सब्जी का घर बनाया है जैसे कि केयरटेकर इन्हें कहते हैं। लॉकडाउन से पहले इसे बनाया था और अब यह हरा, हरा, हरा और बैंगनी, लाल,पीला हो गया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो मिलिंद सोनम हाल ही में वेब सीरीज फोर मोर शॉट्स सीजन 2 में नजर आए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन