1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मीरा राजपूत ने शेयर की शादी के सेलिब्रेशन की पुरानी फोटो, कहा- उन पलों की याद आ रही है

मीरा राजपूत ने शेयर की शादी के सेलिब्रेशन की पुरानी फोटो, कहा- उन पलों की याद आ रही है

 Published : Mar 26, 2020 05:43 pm IST,  Updated : Mar 26, 2020 05:43 pm IST

मीरा राजपूत सेल्फ आइसोलेशन के दौरान पुरानी यादें ताजा कर रही हैं। उन्होंने अपने हल्दी के सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की है।

mira rajput- India TV Hindi
मीरा राजपूत

देश को कोरोना वायरस से बचने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है। इस समय सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज घर में समय बिता रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को बता रहे हैं कि वह रोजाना क्या कर रहे हैं। शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अपनी शादी की फोटोज देखकर यादें ताजा कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर हल्दी सेलिब्रेशन की एक पुरानी फोटो शेयर की है।

फोटो में मीरा ने पीले रंग का कुर्ता और व्हाइट कलर का प्लाजो पहना हुआ है। साथ ही कलीरे और टियारा पहना हुआ है। मीरा फोटो में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा-पुरानी यादें... यह एक खूबसबरत याद है जो दिल से जुड़ी हुई है। इस पल को, लोगों को और सेलब्रेशन को मिस कर रही हूं।

मीरा राजपूत की इस फोटो को हजारों लोग लाइक कर चुके हैं और उनके कई फैन्स फोटो पर कमेंट भी कर रहे हैं।

आपको बता दें शाहिद कपूर और मीरा राजपूत 2015 में शादी के बंधन में बंधे थे। शाहिद और मीरा के दो बच्चे मीशा और जै़न भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन