1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मीरा राजपूत ने शाहिद कपूर को एलेक्सा पर निर्भर होने की वजह से किया ट्रोल

मीरा राजपूत ने शाहिद कपूर को एलेक्सा पर निर्भर होने की वजह से किया ट्रोल

 Published : Apr 06, 2020 09:57 pm IST,  Updated : Apr 06, 2020 09:58 pm IST

शाहिद के एलेक्सा पर निर्भर रहने की वजह से मीरा उनकी टांग खिंचाई करती दिख रही हैं।

शाहिद कपूर-मीरा राजपूत- India TV Hindi
शाहिद कपूर-मीरा राजपूत Image Source : INSTAGRAM

कोरोना वायरस के चलते लोग अपने ही घरों में बंद रहने पर मजबूर हो गए हैं। आम लोग हों या सेलेब्रिटीज़ हर कोई इस लॉकडाउन में ख़ुद को व्यस्त रखने और बोर ना होने देने के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। कई लोग इस समय अपना टैलेंट निखार रहे हैं तो कई नयी चीज़ें सीख रहे हैं। ऐसे में शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भी सोशल मीडिया पर अपने फ़ैंस के साथ कई ऐक्टिविटी शेयर करती नज़र आ रही हैं। 

हाल ही में मीरा राजपूत अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहिद कपूर को ट्रोल करती नज़र आई। दरअसल शाहिद के एलेक्सा पर निर्भर रहने की वजह से मीरा उनकी टांग खिंचाई करती दिख रही हैं। मीरा ने शाहिद के बारे में  एक स्टोरी लिख कर उनका मज़ाक़ बनाया।

मीरा ने स्टोरी में लिखा कि- “शाहिद कपूर अपने फ़ोन में देख रहे हैं और कह रहे हैं कि एलेक्सा को कैसे बुलाया जाए?” 

मीरा की इंस्टा स्टोरी
Image Source : INSTAGRAMमीरा की इंस्टा स्टोरी

स्टोरी में मीरा ने एक जीआइएफ भी लगाया है जिसमें एक परेशान व्यक्ति अपने बालों को खींचता हुआ नज़र आ रहा है।

ख़ैर ये कहना ग़लत नहीं होगा कि शाहिद और मीरा लॉकडाउन की वजह से परिवार के साथ समय  बिताकर बहुत ख़ुश हैं। 5 अप्रैल को रात 9 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश ने 9 मिनट के लिए दीप जलाया था। मीरा राजपूत ने भी जलते दीये के साथ तस्वीर शेयर की थी। यह कार्यक्रम कोरोना वायरस के ख‍िलाफ एकजुटता दिखाने के लिए किया गया था।

Instagram
Instagram

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन