1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना बहुत विनोदी स्वभाव की हैं : मिष्ठी चक्रवर्ती

कंगना बहुत विनोदी स्वभाव की हैं : मिष्ठी चक्रवर्ती

 Published : Jan 03, 2019 08:10 pm IST,  Updated : Jan 03, 2019 08:10 pm IST

फिल्म 'मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी' में अहम किरदार निभा रहीं अभिनेत्री मिष्ठी चक्रवर्ती ने कहा कि फिल्म की मुख्य अभिनेत्री कंगना रानौत काफी विनोदी स्वभाव की हैं और शायद यह बात कम लोगों को पता है। 

kangana- India TV Hindi
kangana

मुंबई: फिल्म 'मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी' में अहम किरदार निभा रहीं अभिनेत्री मिष्ठी चक्रवर्ती ने कहा कि फिल्म की मुख्य अभिनेत्री कंगना रानौत काफी विनोदी स्वभाव की हैं और शायद यह बात कम लोगों को पता है। मिष्ठी ने फिल्म निर्माण के तकनीकी पहलू की जानकारी के लिए भी कंगना की प्रशंसा की।

कंगना के साथ काम करने का अनुभव पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "अधिकांश लोगों को नहीं पता होगा कि कंगना का सेन्स आफ ह्यूमर बहुत अच्छा है। साथ ही वह काफी विनम्र और जमीन से जुड़ी इंसान हैं।"

उन्होंने कहा, "वह अपने काम को लेकर हमेशा गंभीर रहती हैं। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि वह दबाव बनाती हैं..वह हमारे साथ घुलमिल गईं और मैंने उनके साथ वास्तव में अच्छे संबंध बनाए। अपने करियर की शुरुआत में मैंने उनके साथ काम करने की कल्पना भी नहीं की थी लेकिन मैं उन्हें एक प्रेरणा के रूप में देखती थी। वह बेहतरीन अभिनेत्री हैं, केवल उनके अभिनय को देखकर ही काफी कुछ सीखा जा सकता है।" 

'मणिकर्णिका' झांसी की योद्धा रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन