1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस साल के अंत तक मोहित रैना बंधने वाले हैं शादी के बंधने में, क्या मौनी रॉय होंगी उनकी दुल्हन?

इस साल के अंत तक मोहित रैना बंधने वाले हैं शादी के बंधने में, क्या मौनी रॉय होंगी उनकी दुल्हन?

 Published : Feb 16, 2019 07:37 am IST,  Updated : Feb 16, 2019 07:37 am IST

मोहित रैना ने शादी करने का मन बना लिया है। वह इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मगर उनकी दुल्हन कौन होगी इस बारे में मोहित ने कुछ नहीं बताया है।

Mohit raina and mouni roy- India TV Hindi
Mohit raina and mouni roy Image Source : INSTAGRAM

फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले मोहित रैना(Mohit Raina) ने शादी करने का म बना लिया है। मोहित का कहना है कि वह इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरूआत में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मगर अभी तक मोहित ने अपनी दुल्हनियां के बारें में नही बताया है। खबरों के मुताबिक मोहित और मौनी रिलेशनशिप में थे। मगर दोनों से इस बात की कभी पुष्टि नहीं की थी।

मोहित और मौनी दोनों ही इस समय अपने करियर में बहुत अच्छा काम कर रहे हैँ। जहां मोहित रैना की फिल्म उरी 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है वहीं मौनी रॉय इस समय बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। मोहित और मौनी दोनों ही अपना रिलेशनशिप स्टेटस सिंगल बताते हैं।

बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में मोहित से पता चला की वह अपने अतीत से बाहर आ चुके हैं। मोहित ने द डेली को बताया कि वह इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरूआत में शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

जब मोहित से पूछा गया कि मौनी के साथ आप ऑफिशियली कब बता रहे हैं? तो उन्होंने कहा- आशा है कि मैं जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकता हूं मगर मैंने कभी मौनी का नाम नहीं लिया। वह एक बहुत अच्छी को-स्टार है और बहुत ही बेहतरीन काम कर रही है। मैं और मौनी कभी रिलेशनशिप में थे ही नहीं।  मेरी शादी तभी होगी जब सही समय होगा।

जब द डेली ने मोहित से पूछा आपको किस तरह की लड़की की तलाश है। मोहित ने कहा यह कोई स्क्रिपिट नहीं है जो मैं आपको बता सकूं मुझे किस तरह की लड़की चाहिए। मेरे कोई प्लान नहीं हैं क्योंकि लाइफ प्लान के मुताबिक नहीं चलती है। 

मोहित 'देवो के देव महादेव'.... 'सम्राट अशोका' जैसे कई सीरियल्स में नजर आ चुके हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

सनी लियोनी का पंजाबी गाना 'हॉलीवुड वाले नखरे' हुआ रिलीज, देखें वीडियो

'गली बॉय' रणवीर सिंह को 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' के कान्हू ने दिया रैप चैलेंज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन