1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मशहूर पाकिस्तानी एक्टर मोहसिन अब्बास पर प्रेग्नेंट वाइफ को पीटने का आरोप

मशहूर पाकिस्तानी एक्टर मोहसिन अब्बास पर प्रेग्नेंट वाइफ को पीटने का आरोप

 Published : Jul 21, 2019 10:43 pm IST,  Updated : Jul 21, 2019 10:45 pm IST

मशहूर पाकिस्तानी एक्टर मोहसिन अब्बास पर प्रेग्नेंट वाइफ को पीटने का आरोप

मोहसिन अब्बास - India TV Hindi
मोहसिन अब्बास 

लाहौर: पाकिस्तानी मॉडल, अभिनेता और गायक मोहसिन अब्बास हैदर पर घरेलू हिंसा करने का आरोप लगा है। अभिनेता की पत्नी फातिमा ने एक विस्तृत सोशल मीडिया पोस्ट में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "26 नवंबर 2018 को मैंने पाया कि मेरे पति मुझे धोखा दे रहे हैं, जब मैंने इसकी पुष्टि करने के लिए उनसे बात की, तो शर्मिदा होने के बजाए उन्होंने मुझे मारना शुरू कर दिया। उस वक्त मैं गर्भवती थी।"

फातिमा ने कहा, "उसने मेरे बाल खींचे, मुझे फर्श पर घसीटा, कई बार मुझे लात मारी, मेरे चेहरे पर मुक्के मारे और मुझे दीवार की ओर फेंक दिया।" उन्होंने लिखा, "मुझे मेरे पति द्वारा ही बेरहमी से पीटा गया। मेरा रखवाला!"

पोस्ट के साथ कुछ तस्वीरें भी फातिमा ने शेयर की हैं, जिनमें उनके चहरे पर कई चोटों के निशान देखे जा सकते हैं। उन्होंने दावा किया, "जहां मैं एक ओर लाहौर में ऑपरेशन थिएटर में थी, मेरे पति कराची में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सो रहे थे। मोहसिन सिर्फ तस्वीर खिंचाने के लिए और प्रचार करने के लिए बच्चे के पैदा होने के दो दिन बाद मुझसे मिलने आए।"

फातिमा ने कहा, "मैंने काफी गालियां सुन ली हैं और अपने पति की काफी मार सहन की है। तलाक की धमकी भी कई बार सुन चुकी हूं! अब बहुत हो गया।" पाकिस्तान में कई हिट फिल्में दे चुके अभिनेता मोहसिन अब्बास हैदर ने घोषणा की है कि वह आरोपों का जवाब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबूतों के साथ देंगे।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन