1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Mothers Day 2019: सुष्मिता सेन से लेकर अमृता सिंह तक, इन बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने दम पर पाला है बच्चों को

Mothers Day 2019: सुष्मिता सेन से लेकर अमृता सिंह तक, इन बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने दम पर पाला है बच्चों को

 Written By: Diksha Chhabra
 Published : May 09, 2019 04:51 pm IST,  Updated : May 09, 2019 04:55 pm IST

Mothers day 2019: बॉलीवुड में कई सिंगल मदर्स हैं जो बाकियों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं तो आइए आपको इन मां के बारे में बताते हैं।

mothers Day Special 2019- India TV Hindi
mothers Day Special 2019 Image Source : INSTAGRAM

Mothers day 2019: बच्चों की अगर कोई अच्छे तरीके से परवरिश कर सकता है तो वह मां ही होती है। मां को बच्चे की परवरिश के लिए पिता की भी जरुरत नहीं होती है। ऐसी कई सिंगल मदर हैं जो सफल होने के साथ अपने बच्चों की अच्छे से परवरिश करती हैं। बॉलीवुड में कई सिंगल मदर्स हैं जो बाकि मां के लिए प्रेरणा बनती हैं। तो आइए आपको बॉलीवुड की इन सफल सिंगल मां के बारे में बताते हैं।

अमृता सिंह:

सैफ अली खान और अमृता सिंह 1991 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों के 2 बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। सैफ अली खान और अमृता सिंह का 2004 में तलाक हो गया था। जिसके बाद अमृता ने सारा और इब्राहिम की अकेले परवरिश की है और अब सारा बॉलीवुड में कदम रख चुकी है।

महिमा चौधरी:

Mahima choudhary with her daughter
Mahima choudhary with her daughter

बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने बिजनेसमैन बॉबी से 2006 में शादी की थी। जिसके बाद 2013 में दोनों अलग हो गए। महिमा के एक बेटी भी है। जिसकी कस्टडी उनके पास है और वह उसकी अकेले खुशी से परवरिश कर रही हैं।

सुष्मिता सेन:

मिस यूनिवर्स रह चुकीं सुष्मिता सेन ने 25 साल की उम्र में 2000 एक बेटी को गोद लिया था। उसके बाद उन्होंने 2010 में अलीशा को गोद लिया। सुष्मिता सेन ने शादी नहीं की है और वह अकेले अपनी बेटियों की परवरिश करती हैं।

नीना गुप्ता:


बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता वेस्ट इंडियन क्रिकेटर सर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप में थी। दोनों की एक बेटी मसाबा गुप्ता भी है। मसाबा अब एक नामी फैशन डिजाइनर है। नीना गुप्ता ने अपनी बेटी की परवरिश अकेले की है।

पूनम ढिल्लों:

Poonam dhillon with her kids
Poonam dhillon with her kids

बॉलीवुड में 1970 और 1980 के दशक में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाली पूनम ढिल्लों ने 1988 में फिल्ममेकर अशोक ठाकेरिया से शादी की थी। उनके दो बच्चे पालोमा और अनमोल है। पूनम का अपने पति से 1997 में तलाक हो गया था। जिसके बाद उन्होंने अकेले अपने बच्चों की परवरिश की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन