1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मदर्स डे 2020: अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला और अपनी मां को किया विश, शेयर की ये फोटोज

मदर्स डे 2020: अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला और अपनी मां को किया विश, शेयर की ये फोटोज

 Published : May 09, 2020 04:07 pm IST,  Updated : May 09, 2020 04:12 pm IST

अर्जुन रामपाल ने शादी के 20 साल बाद पत्नी मेहर जेसिका को तलाक दे दिया था। इसके बाद वो गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रिलेशनशिप में आ गए।

अर्जुन रामपाल ने...- India TV Hindi
अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड और मां को मदर्स डे की बधाई दी Image Source : INSTAGRAM

10 मई (रविवार) को मदर्स डे है। ये दिन मां के लिए समर्पित है। इस दिन सभी अपनी मां के योगदान को याद करते हुए उनको अलग-अलग तरीके से सम्मान देते हैं। कोई स्पेशल गिफ्ट देता है तो कोई पार्टी ऑर्गेनाइज करता है। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने भी अपनी मां ग्वेन रामपाल और गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के योगदान को सम्मान देते हुए उनकी फोटोज पोस्ट की हैं। एक्टर ने दोनों ने मदर्स डे की बधाई देते हुए उनकी सराहना की है। 

अर्जुन रामपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स संग फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'ये नई मां है और बहुत अच्छी है। हैप्पी मदर्स डे, मम्मा.. लव यू।'

इसके साथ ही अर्जुन ने अपनी मां ग्वेन रामपाल के साथ भी फोटो शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'ये सबसे सुंदर शख्सियत हैं। ये मेरी मां हैं। आप सभी माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं। आप जैसे हो, वैसा होने के लिए धन्यवाद।  #happymothersday'। बता दें कि अर्जुन की मां ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही थीं, लेकिन 67 की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। 

बता दें कि अर्जुन तीन बच्चों के पिता हैं। उनकी गर्लफ्रेंड ने बेटे को जन्म दिया था। गैब्रिएला डेमेट्रियड्स साउथ अफ्रीकी मॉडल हैं। एक्टर ने अपनी पत्नी मेहर जेसिया से शादी के 20 साल बाद 2018 में तलाक ले लिया था। उनकी और मेहर की दो बेटियां हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन