1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Box Office Collection Day 2: सिद्धार्थ-रितेश की 'मरजावां' और नवाजुद्दीन-अथिया की 'मोतीचूर चकनाचूर' ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

Box Office Collection Day 2: सिद्धार्थ-रितेश की 'मरजावां' और नवाजुद्दीन-अथिया की 'मोतीचूर चकनाचूर' ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

 Published : Nov 17, 2019 07:33 am IST,  Updated : Nov 17, 2019 12:07 pm IST

'मरजावां' और 'मोतीचूर चकनाचूर' 15 नवंबर को रिलीज हुई है। सिद्धार्थ-रितेश की जोड़ी दूसरी बार और नवाजुद्दीन-अथिया पहली बार साथ में स्क्रीन पर नज़र आए हैं।

Marjaavaan Vs Motichoor Chaknachoor- India TV Hindi
'मरजावां' और 'मोतीचूर चकनाचूर' 15 नवंबर को रिलीज हुई हैं

Box Office Collection Day 2: सिद्धार्थ मल्होत्रा-रितेश देशमुख की 'मरजावां' और नवाजुद्दीन सिद्दीकी-अथिया शेट्टी की 'मोतीचूर चकनाचूर' 15 नवंबर को रिलीज हो गई। दोनों ही फिल्मों ने पहले दिन अच्छी कमाई की। 'मरजावां' ने 7 करोड़ से ज्यादा और 'मोतीचूर चकनाचूर' ने लगभग 4 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। 

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि ​सिद्धार्थ और रितेश की 'मरजावां' ने रिलीज के दूसरे दिन 7.21 करोड़ रुपये कमाए हैं। अब तक कुल 14.24 करोड़ का कलेक्शन हो गया है। ​रविवार को छुट्टी की वजह से इस कमाई में तीसरे दिन इजाफा होगा।

Video: कैटी पेरी ने मुंबई में लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट में मचाया धमाल, दी दमदार परफॉर्मेंस

बता दें कि इस फिल्म में सिद्धार्थ और रितेश के अलावा तारा सुतारिया, रकुल प्रीत सिंह और रवि किशन समेत कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। क्रिटिक्स की आलोचना के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।

वहीं, छोटे शहर के मध्यमवर्गीय परिवारों की जिंदगी पर आधारित नवाजुद्दीन और अथिया की फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' ने दूसरे दिन यानि शनिवार को 5 करोड़ का कलेक्शन दिया है। नवाजुद्दीन और अथिया पहली बार स्क्रीन पर साथ नज़र आए हैं। 

आदित्य रॉय कपूर के जन्मदिन पर मेकर्स ने शेयर किया 'मलंग' से उनका फर्स्ट लुक

इन दोनों ही फिल्मों की कमाई के आधिकारिक आंकड़ें आना बाकी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन