1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: लॉकडाउन में मौनी रॉय ने स्ट्रीट फूड का चखा स्वाद, शेयर किया वीडियो

Watch: लॉकडाउन में मौनी रॉय ने स्ट्रीट फूड का चखा स्वाद, शेयर किया वीडियो

 Published : May 31, 2020 05:56 pm IST,  Updated : May 31, 2020 05:56 pm IST

मौनी इन दिनों पेंटिंग में भी अपना हाथ आजमा रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने हाथ की बनाई हुई पेंटिंग की फोटो शेयर की है।

मौनी रॉय ने शेयर किया वीडियो- India TV Hindi
मौनी रॉय ने शेयर किया वीडियो Image Source : INSTAGRAM: @IMOUNIROY

टीवी के बाद फिल्मी दुनिया में अपनी एक्टिंग के जलवे बिखेर रहीं फेमस एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो फिटनेस फ्रीक हैं और अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखती हैं, लेकिन लॉकडाउन में उन्हें स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाते देखा गया। हालांकि, वो घर के अंदर ही गोल-गप्पे का आनंद ले रही हैं। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जो वायरल हो रहा है।

मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। पहले वीडियो में वो गोल गप्पे खा रही हैं। दूसरे वीडियो में उनकी टेबल पर समोसे, ढोकला और खस्ता सहित और भी खाने के आइटम दिखाई दे रहे हैं।

एक्ट्रेस ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'अगर आप वैजिटेरियन हो, तो आपको इंडियन स्ट्रीट फूड को मिस करने की जरूरत नहीं है। मेरे फेवरेट प्याज कचौड़ी, पानीपुरी, चना भटूरा, समोसा, लड्डू.. और सब कुछ।'

मौनी इन दिनों पेंटिंग में भी अपना हाथ आजमा रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने हाथ की बनाई हुई पेंटिंग की फोटो शेयर की है।

अभिनय की बात करें, तो मौनी आने वाले समय में 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी, जिसमें अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन