1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मौनी रॉय ने किया ताजमहल का दीदार, फैंस बोले- ताज को देखें कि आपको...

मौनी रॉय ने किया ताजमहल का दीदार, फैंस बोले- ताज को देखें कि आपको...

 Published : Feb 25, 2021 10:52 am IST,  Updated : Feb 25, 2021 10:53 am IST

मौनी रॉय ने ताजमहल का दीदार करते समय हल्की गुलाबी रंग की साड़ी पहनी, जिसमें वो खूबसूरत लगने के साथ-साथ स्टनिंग भी लगीं।

mouni roy shares stylish taj mahal photos- India TV Hindi
मौनी रॉय ने किया ताजमहल का दीदार Image Source : INSTAGRAM: IMOUNIROY

टीवी से फिल्मों की दुनिया तक सफर करने वाली मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय ने हाल ही में ताजमहल का दीदार किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर की हैं, जो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रही हैं। मौनी अपने स्टाइलिश लुक के लिए भी जानी जाती हैं। ऐसे में जब वो आगरा पहुंचीं तो उन्होंने अपने आउटफिट का भी खूब ख्याल रखा और हल्की गुलाबी रंग की साड़ी पहनी, जिसमें वो खूबसूरत लगने के साथ-साथ स्टनिंग भी लगीं। उनके इस अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है। 

मौनी रॉय ने ताजमहल परिसर में अलग-अलग जगहों पर पोज देते हुए खूब फोटोज क्लिक कराईं। उनके इस पोस्ट पर किसी ने लिखा - 'तुम और ताजमहल दोनों खूबसूरत'। तो किसी ने कमेंट किया- 'ताज से भी खूबसूरत है हमारी मौनी।'

तो क्या सही में मौनी रॉय जल्द ही दुबई बेस्ड बैंकर सूरज नांबियार से करने जा रहीं शादी?

तस्वीरों के अलाव मौनी ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें वो ठीक ताजमहल के सामने खड़ी हैं और अपने बालों को लहराते हुए एन्जॉय कर रही हैं। 

बिकिनी में शेयर की थी अपनी फोटोज

मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने हाल ही में खूबसूरत फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वह हॉट पिंक बिकिनी पहने हुई हैं।

शादी की खबरों ने पकड़ा था जोर

कुछ दिनों पहले ही 'नागिन' फेम मौनी रॉय की शादी की खबरों को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। खबरों की मानें तो मौनी रॉय अपने कथाकथित ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं। सूरज नांबियार दुबई बेस्ड बैंकर हैं। मौनी लॉकडाउन से ही अपनी बहन, जीजा और उनके बच्चों के साथ दुबई में हैं। साल 2019 में भी मौनी के सूरज को डेट करने की खबरें आई थीं हालांकि उस वक्त मौनी ने डेटिंग की खबरों को खारिज कर दिया था। लेकिन अब एक बार फिर से इन दोनों की शादी की खबरों ने जोर पकड़ा है।

सूरज से पहले मौनी रॉय का नाम दो और एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है। ये दो एक्टर्स 'देवों के देव महादेव' में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले एक्टर मोहित रैना हैं और दूसरे गौरव चोपड़ा हैं। 

'ब्रह्मास्त्र' में आएंगी नज़र 

वर्कफ्रंट की बात करें मौनी को अगली बार अयान मुखर्जी की एक्शन फंतासी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में देखा जाएगा। इसमें अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और तेलुगू सुपरस्टार नागार्जुन भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन