1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मौनी रॉय ने सुशांत और अंकिता संग बिताए लम्हों को किया याद, शेयर की पुरानी तस्वीरें

मौनी रॉय ने सुशांत और अंकिता संग बिताए लम्हों को किया याद, शेयर की पुरानी तस्वीरें

 Published : Jun 26, 2020 07:35 am IST,  Updated : Jun 26, 2020 07:47 am IST

मौनी रॉय ने सुशांत और अंकिता संग फोटो शेयर करते हुए लिखा 'याद है'?

मौनी रॉय ने सुशांत और अंकिता संग शेयर की पुरानी फोटोज- India TV Hindi
मौनी रॉय ने सुशांत और अंकिता संग शेयर की पुरानी फोटोज Image Source : INSTAGRAM:@IMOUNIROY

सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन उनके फैंस, दोस्त और सेलेब्स उनकी याद में फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने सुशांत और अंकिता लोखंडे संग पुरानी फोटोज शेयर कर उन्हें याद किया है। 

इन फोटोज में सुशांत ब्लू जींस और ब्लैक टीशर्ट पहने लंबे बालों में दिखाई दे रहे हैं। सुशांत, अंकिता और मौनी की इन फोटोज को सभी बहुत पसंद कर रहे हैं। हिना खान सहित कई सेलेब्स ने इन फोटोज पर कमेंट किया है। 

Watch: 'दिल बेचारा' की शूटिंग के दौरान सुशांत सिंह राजपूत 'दादी' संग करते थे डांस

मौनी ने सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा का पोस्टर शेयर करते हुए दिल वाला इमोजी भी बनाया है। बता दें कि सुशांत की मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। इस मूवी से संजना सांघी का डेब्यू भी होगा। 

मौनी ने शेयर किया सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा का पोस्टर
Image Source : INSTAGRAMमौनी ने शेयर किया सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा का पोस्टर

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का प्रीमियर 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर होगा। फिल्म में सैफ अली खान कैमियो किरदार में नजर आएंगे। इसमें संगीत का निर्माण संगीतकार एआर रहमान और गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन