1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. #MSDhoniTheUntoldStory: जब 5 साल पहले स्टेडियम में बदल गया था थियेटर, फैंस ने सुशांत सिंह राजपूत को यूं किया याद

#MSDhoniTheUntoldStory: जब 5 साल पहले स्टेडियम में बदल गया था थियेटर, फैंस ने सुशांत सिंह राजपूत को यूं किया याद

 Published : Sep 30, 2021 10:17 am IST,  Updated : Sep 30, 2021 02:36 pm IST

एमएस धोनी की बायोपिक साल 2016 में रिलीज हुई थी। इसमें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने उनका किरदार निभाया था।

MS Dhoni The Untold Story release 5 years completed fans remember sushant singh rajput- India TV Hindi
  #MSDhoniTheUntoldStory फिल्म के 5 साल पूरे, फैंस ने सुशांत सिंह राजपूत को यूं किया याद   Image Source : TWITTER

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2016 में महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में उनका किरदार निभाया था। #MSDhoniTheUntoldStory आज ही के दिन रिलीज हुई थी। इस मूवी के पांच साल पूरे होने पर फैंस भावुक हैं। सोशल मीडिया पर पुराने वीडियो और फोटोज के जरिए इस बेहतरीन फिल्म के शानदार पलों को याद किया जा रहा है। एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि इस मूवी को लेकर फैंस कितने क्रेजी थे। क्लाइमैक्स सीन देखकर पूरा थियेटर गर्व से भर गया था और लोग उतने ही खुश नज़र आए थे, जितना रियल लाइफ में मैच जीतने पर हुए थे।

ये वीडियो 5 साल पुराना है, जब एमएस धोनी की बायोपिक सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसको लेकर दर्शकों का क्रेज देखने लायक था। आप भी देखिए ये थ्रोबैक वीडियो:   

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने सिद्धार्थ शुक्ला को किया याद, कहा: तुम्हारी कमी खलेगी

देखिए अन्य यूजर्स के ट्वीट:

एमएस धोनी की बायोपिक की बात करें तो इसे नीरज पांडे ने लिखा और डायरेक्ट किया था। इसमें 'माही' और 'कैप्टन कूल' की जिंदगी के सफर को शानदार तरीके से पेश किया गया। सुशांत के अलावा इसमें कियारा आडवाणी, दिशा पटानी और अनुपम खेर ने भी अहम भूमिका निभाई थी।  

 

गौरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को रहस्यमय परिस्थितियों में अपने बांद्रा अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। उनकी मौत की जांच देश की बड़ी एंजेसियां कर रही हैं। सुशांत ने टीवी से एक्टिंग की शुरुआत की थी और इसके बाद 'काई पो छे' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने 'छिछोरे', 'केदारनाथ', 'पीके' जैसी कई मूवीज में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' है, जो उनकी मौत के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन