1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Mumbai Saga box office collection Day 5: इमरान हाशमी और जॉन अब्राहम की फिल्म ने 5वें दिन कमाए 1.47 करोड़, जानें अब तक की कमाई

Mumbai Saga box office collection Day 5: इमरान हाशमी और जॉन अब्राहम की फिल्म ने 5वें दिन कमाए 1.47 करोड़, जानें अब तक की कमाई

 Published : Mar 24, 2021 12:17 pm IST,  Updated : Mar 24, 2021 01:45 pm IST

फिल्म 'मुंबई सागा' को रिलीज हुए छह दिन हो चुके हैं और कोरोना वायरस महामारी के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दर्शक थियेटर्स का रुख कर रहे हैं।

Mumbai Saga- India TV Hindi
Mumbai Saga Image Source : TWITTER/TARAN ADARSH

जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फिल्म 'मुंबई सागा' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए छह दिन हो चुके हैं और कोरोना वायरस महामारी के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दर्शक थियेटर्स का रुख कर रहे हैं। यही वजह है कि रविवार को छुट्टी के दिन मूवी को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, मगर सोमवार को दर्शक कम दिखाई दिए। यही सिलसिला मंगलवार को भी देखने को मिला। वीकडे होने की वजह 'मुंबई सागा' ने मंगलवार को 1.47 करोड़ की कमाई की है।  

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, "मुंबई सागा ने सोमवार को 1.49 करोड़ का कलेक्शन किया। इससे पहले शुक्रवार को 2.82, शनिवार को 2.40, रविवार को 3.52 करोड़ कमाए थे। वीक डे में फिल्म ने, सोमवार को 1.49 औक और पांचवे दिन 1.47 करोड़ रुपये कमाए। इस तहर इस फिल्म की कमाई 11.70 करोड़ हो गई है।"

इस फिल्म में जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी के अलावा सुनील शेट्टी, महेश मांजरेकर, काजल अग्रवाल, रोहित रॉय, गुलशन ग्रोवर और प्रतीक बब्बर शामिल हैं। गैंगेस्टर ड्रामा फिल्म 1980 और 1990 के दौर पर आधारित है।

आपको बता दें कि सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली उनकी फिल्म 'मुंबई सागा' पर जॉन अब्राहम ने कहा था, "अभी कुछ भी भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है। किसी को भी यकीन नहीं है कि अगले दिन क्या होगा। हम यहां विशेषज्ञ नहीं हैं। हम थिएटर में रिलीज करना चाहते हैं। हम जानते हैं कि 'मुंबई सागा' को बड़े पर्दे की जरूरत है।"

अभिनेता शूटआउट एट वडाला और फोर्स सहित कई एक्शन फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन