1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Mumbai Saga box office collection Day 6: लगातार घट रही है फिल्म की कमाई, 20 करोड़ का आंकड़ा भी है लंबी दूरी

Mumbai Saga box office collection Day 6: लगातार घट रही है फिल्म की कमाई, 20 करोड़ का आंकड़ा भी है लंबी दूरी

 Published : Mar 25, 2021 11:30 am IST,  Updated : Mar 25, 2021 11:33 am IST

'मुंबई सागा' की बॉक्स ऑफिस पर कमाई लगातार घट रही है। फिल्म को रिलीज हुए सात दिन हो चुके हैं और कोरोना वायरस महामारी के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दर्शक थियेटर्स का रुख करने में थोड़ा कतराते नजर आ रहे हैं।

MUMBAI SAGA- India TV Hindi
फिल्म 'मुंबई सागा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगातार गिर रहा है। Image Source : TWITTER/@THEJOHNABRAHAM

जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फिल्म 'मुंबई सागा' की बॉक्स ऑफिस पर कमाई लगातार घट रही है। फिल्म को रिलीज हुए सात दिन हो चुके हैं और कोरोना वायरस महामारी के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दर्शक थियेटर्स का रुख करने थोड़ा कतराते नजर आ रहे हैं। रविवार को छुट्टी के दिन मूवी को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है मगर सोमवार से फिल्म के लिए दर्शक कम दिखाई दिए। यही सिलसिला मंगलवार और बुधवार को भी देखने को मिला। वीकडे होने की वजह 'मुंबई सागा' ने मंगलवार को 1.47 करोड़ की कमाई की थी वहीं बुधवार को फिल्म ने 90 लाख का बिजनेस किया।  

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, "मुंबई सागा ने बुधवार को 90 लाख का कलेक्शन किया। इससे पहले शुक्रवार को 2.82, शनिवार को 2.40, रविवार को 3.52 करोड़ कमाए थे। वीक डे में फिल्म ने, सोमवार को 1.49, मंगलवार को 1.47 करोड़ और बुधवार को 90 लाख रुपये कमाए। इस तहर इस फिल्म की कमाई 12.60 करोड़ हो गई है।"

इस फिल्म में जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी के अलावा सुनील शेट्टी, महेश मांजरेकर, काजल अग्रवाल, रोहित रॉय, गुलशन ग्रोवर और प्रतीक बब्बर शामिल हैं। गैंगेस्टर ड्रामा फिल्म 1980 और 1990 के दौर पर आधारित है।

आपको बता दें कि सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली उनकी फिल्म 'मुंबई सागा' पर जॉन अब्राहम ने कहा था, "अभी कुछ भी भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है। किसी को भी यकीन नहीं है कि अगले दिन क्या होगा। हम यहां विशेषज्ञ नहीं हैं। हम थिएटर में रिलीज करना चाहते हैं। हम जानते हैं कि 'मुंबई सागा' को बड़े पर्दे की जरूरत है।"

अभिनेता शूटआउट एट वडाला और फोर्स सहित कई एक्शन फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन