1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर को लेकर किया ये खुलासा...

बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर को लेकर किया ये खुलासा...

 Published : Feb 17, 2019 09:58 am IST,  Updated : Feb 17, 2019 09:58 am IST

अभिनेत्री बिपाशा बसु को अपने पति व अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ काम करने में मजा आता है और उनका कहना है कि वह उनके ड्रीम को-स्टार हैं। बिपाशा ने आईएएनएस को बताया

बिपाशा बसु- India TV Hindi
बिपाशा बसु

नई दिल्ली: अभिनेत्री बिपाशा बसु को अपने पति व अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ काम करने में मजा आता है और उनका कहना है कि वह उनके ड्रीम को-स्टार हैं। बिपाशा ने आईएएनएस को बताया, "करण एक ड्रीम को-स्टार हैं। वह सेट पर एक शानदार सहज अभिनेता और एक लाइव-वायर हैं। वह सेट पर किसी भी उबाऊ दिन को मजेदार बना सकते हैं। वह प्रत्येक यूनिट सदस्य के लिए ऊर्जा के स्तर को बढ़ा देते हैं।"

अभिनेत्री 'आदत' के साथ चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं, जिसमें करण भी हैं। दोनों कलाकार 2015 में आई 'अलोन' में आखिरी बार साथ दिखाई दिए थे।

भूषण पटेल द्वारा निर्देशित 'आदत' एक रोमांटिक थ्रिलर हैं। फिल्म में पूर्व मिस इंडिया नताशा सुरी और 'बिग बॉस' की पूर्व प्रतियोगी सोनाली राउत भी दिखाई देंगी। गायक मिका सिंह इस फिल्म के साथ निर्माता बन गए हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन