1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Namaste England Trailer: एक बार फिर दिखी अर्जुन और परिणीति की जोड़ी, क्या आपने देखा मजेदार ट्रेलर

Namaste England Trailer: एक बार फिर दिखी अर्जुन और परिणीति की जोड़ी, क्या आपने देखा मजेदार ट्रेलर

 Edited By: Bhavna Sahni
 Published : Sep 06, 2018 01:25 pm IST,  Updated : Sep 06, 2018 02:29 pm IST

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों के बीच धमाल मचाने के लिए बिल्कुल तैयार है। दरअसल पिछले काफी वक्त से ये दोनों अपनी आगामी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं।

Namaste England trailer- India TV Hindi
Namaste England trailer

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों के बीच धमाल मचाने के लिए बिल्कुल तैयार है। दरअसल पिछले काफी वक्त से ये दोनों अपनी आगामी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। कुछ दिनों से लगातार इनकी इस फिल्म के पोस्टर्स सोशल मीडिया पर जारी किए जा रहे हैं। अब फैंस की उत्सुकता और बढ़ाते हुए फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। वैसे बुधवार को एक पोस्टर जारी कर इस बात की जानकारी दी गई थी कि फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज किया जाएगा।

फिल्मकार विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर में कॉमेडी, रोमांस और इमोशन्स का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है। फिल्म की कहानी पंजाब में रहने वाले परम (अर्जुन) और जसमीत (परिणीति) के इर्द गिर्द घूमती है। जो एक दूसरे के प्यार में पड़ते हैं और शादी कर लेते हैं। लेकिन वहीं दूसरी ओर जसमीत के सपने बहुत बड़े हैं, वह अपनी आजादी चाहती हैं। उसे लगता है कि देश मे रहकर वह अपना करियर नहीं बना पाएगी।

इसके बाद वह सबकुछ छोड़कर लंदन भाग जाती है। बाद में पति परम भी उनके पीछे चले जाते हैं। गौरतलब है कि यह फिल्म इसी साल दशहरे के मौके पर 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन