1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'सीरियस मैन' 2 अक्टूबर को होगी रिलीज

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'सीरियस मैन' 2 अक्टूबर को होगी रिलीज

 Written By: IANS
 Published : Sep 16, 2020 11:54 pm IST,  Updated : Sep 16, 2020 11:54 pm IST

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में अक्षत दास, श्वेता बसु प्रसाद और नसार ने भी अभिनय किया है।

nawazuddin siddiqui - India TV Hindi
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'सीरियस मैन' 2 अक्टूबर को होगी रिलीज Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'सीरियस मैन' 2 अक्टूबर को ओटीटी प्लेफार्म पर रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक सुधीर मिश्रा हैं।

नवाजुद्दीन ने कहा, "मैं लगभग 20 सालों से सुधीर मिश्रा के साथ काम करने का इच्छुक था, जो सपना अब जाकर साकार हुआ। मैं गांधी जयंती के मौके पर 'सिरियस मैन' की यात्रा में दर्शकों का साथ पाने का इंतजार कर रहा हूं।"

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में अक्षत दास, श्वेता बसु प्रसाद और नसार ने भी अभिनय किया है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी आगामी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' में अभिनेत्री नेहा शर्मा के साथ भी अभिनय करते नजर आएंगे। इंस्टाग्राम पर फिल्म की घोषणा करते हुए नवाजुद्दीन ने लिखा, "यह रोमांस आपमें गुदगुदी पैदा कर देगी! यहां नेहा शर्मा के साथ अपनी नई फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' की घोषणा कर रहा हूं।"

यह फिल्म कुशान नंदी द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म के साथ वह नवाज के साथ दूसरी बार काम कर रहे हैं, इससे पहले दोनों साल 2017 में आई फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' में साथ काम कर चुके हैं। गालिब असद भोपाली ने यह फिल्म लिखी है, जो कुशान और नवाज की साथ में पहली फिल्म भी लिख चुके हैं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन