1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एनसीबी का नाडियाडवाला के घर पर छापा, ड्रग्स के साथ पत्नी गिरफ्तार

एनसीबी का नाडियाडवाला के घर पर छापा, ड्रग्स के साथ पत्नी गिरफ्तार

 Written By: IANS
 Published : Nov 08, 2020 09:00 pm IST,  Updated : Nov 08, 2020 09:00 pm IST

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक प्रसिद्ध फिल्म निमार्ता फिरोज ए. नाडियाडवाला के घर पर छापा मारा और करीब 3.59 लाख रुपये की ड्रग्स जब्त की।

ncb- India TV Hindi
एनसीबी का नाडियाडवाला के घर पर छापा Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक प्रसिद्ध फिल्म निमार्ता फिरोज ए. नाडियाडवाला के घर पर छापा मारा और करीब 3.59 लाख रुपये की ड्रग्स जब्त की। एक अधिकारी ने रविवार को ये जानकारी दी। एनसीबी ने शहर के विभिन्न स्थानों पर और ठाणे में चलाए गए ऑपरेशन में तीन अन्य ड्रग पेडलर्स के अलावा नाडियाडवाला की पत्नी शबाना सईद को भी गिरफ्तार किया है।

इनके पास से 717.1 ग्राम गांजा, 74.1 ग्राम चरस और 95.1 ग्राम एमडी जब्त किया गया, जिसकी कीमत 3.59 लाख रुपये है। एक अन्य आरोपी वाहिद ए. कादिर शेख उर्फ सुल्तान के पास से 10 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

शाहिद कपूर ने लिया बाइक राइड का आनंद, शेयर की तस्वीरें

एनसीबी अधिकारी ने कहा कि शबाना सईद का बयान दर्ज करने के बाद उसे गिऱफ्तार कर लिया गया। ऐसी अटकलें थीं कि फिरोज नाडियाडवाला को पूछताछ के लिए बुलाए जाने की संभावना है, लेकिन अधिकारियों की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई।

नाडियाडवाला कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ फिल्म निमार्ताओं का एक प्रमुख परिवार है और पिछले तीन दशकों से बॉलीवुड के कई सितारों को पर्दे पर उतारा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

NCB