1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके मांगा काम

नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके मांगा काम

 Published : Jul 30, 2017 05:10 pm IST,  Updated : Jul 30, 2017 05:10 pm IST

नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस नीना गुप्ता की इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रही है, दरअसल नीना ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर के साथ बॉलीवुड में काम मांगकर लोगों को हैरत में डाल दिया है।

neena gupta- India TV Hindi
neena gupta

नई दिल्ली: नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस नीना गुप्ता की इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रही है, दरअसल नीना ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर के साथ बॉलीवुड में काम मांगकर लोगों को हैरत में डाल दिया है। श्याम बेनेगल जैसे फिल्ममेकर्स के साथ काम कर चुकी अदाकारा जब इस तरह काम मांगेगी तो लोगों को तो हैरानी होगी ही। नीना ने पोस्ट में लिखा है, , 'मैं मुंबई में रहती हूं, काम करती हूं और एक अच्छी अदाकारा हूं. मैं एक बढ़िया रोल की तलाश में हूं.'

लेकिन अगर आप सोच रहे हैं नीना आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं इसलिए काम मांग रही हैं तो हम बता दें ऐसा नहीं है। बल्कि वो इस तरह अपने काम को लेकर एक अपना प्यार जाहिर कर रही हैं।

​बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जो शादी से पहले हो गईं प्रेगनेंट 

खलनायक, जाने भी दो यारों, गांधी,  कमजोर कड़ी और कई आर्ट फिल्मों में काम कर चुकी नीना की पोस्ट उनकी फेमस डिजाइनर बेटी मसाबा ने भी अपने वॉल पर पोस्ट करते हुए इमोशनल मैसेज लिखा है। मसाबा ने लिखा है, मैं कुछ दिन पहले ही किसी से कह रही थी कि मुझे काम मांगने में कोई डर नहीं लगता और ना ही शर्म आती है। यह खानदानी है। यह मेरी 63 साल की मेरी नेशनल अवॉर्ड विनिंग मां इंस्टाग्राम का हालिया पोस्ट है। इस पोस्ट की तरह ही हमेशा मेरी मां ने मुझे काम करने की प्रेरणा दी है। उनका मानना है कि काम आपको बूढ़ा होने से रोकता है। वह हमेशा कहती आईं है कि मैंने कभी पीआर का सहारा नहीं लिया मेरा अच्छा काम ही मेरा पीआर है।'

नीना की इस पोस्ट की बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी तारीफ की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन