1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट ने ऋषि कपूर की याद में शेयर किया पोस्ट, नीतू कपूर ने कहा- लव यू

आलिया भट्ट ने ऋषि कपूर की याद में शेयर किया पोस्ट, नीतू कपूर ने कहा- लव यू

 Published : May 04, 2020 11:00 am IST,  Updated : May 04, 2020 11:12 am IST

ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को अस्पताल में अंतिम सांस ली। वो पिछले दो सालों से ल्यूकेमिया से लड़ाई लड़ रहे थे।

ऋषि कपूर ने दुनिया को...- India TV Hindi
ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से पूरा देश स्तब्ध और गमगीन है। हाल ही में आलिया भट्ट ने एक्टर की फोटो शेयर कर अपना दुख जाहिर किया था, जिस पर नीतू कपूर ने रिएक्ट किया। बता दें कि आलिया इस दुख की घड़ी में पूरे वक्त रणबीर कपूर और उनकी फैमिली के साथ खड़ी रहीं। 

आलिया कपूर ने इंस्टाग्राम पर ऋषि कपूर के निधन के बाद शोक व्यक्त करते हुए उनकी फोटो शेयर की और इमोशनल पोस्ट लिखा। इस पर नीतू कपूर ने कमेंट किया, 'लव यू।' फिर आलिया ने रिप्लाई किया, 'सबसे ज्यादा।'

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने पोस्ट में लिखा था, 'मैं क्या कहूं.. जो मेरी जिंदगी में ढेर सारा प्यार और अच्छाईयां लेकर आया.. आज हर कोई लीजेंड ऋषि कपूर के बारे में बात कर रहा है.. और मुझे लगा कि मैं उन्हें अपनी जिंदगी की शुरुआत से जानती हूं.. पिछले दो सालों में वो मेरे लिए बहुत अच्छे दोस्त, कहानी कहने वाले, उत्साही और पिता के रूप में रहे.. इस यूनिवर्स ने मुझे मौका दिया कि मैं उन्हें जान सकूं.. उन्हें हर कोई अपना परिवार कह रहा है, क्योंकि वो सभी को ऐसा ही फील कराते थे। लव यू ऋषि अंकल।'

गौरतलब है कि ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें सेहत में दिक्कत के बाद हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। वो पिछले दो सालों से ल्यूकेमिया से लड़ाई लड़ रहे थे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन