1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सेट पर लौटीं नीतू कपूर, पति ऋषि कपूर को किया याद

सेट पर लौटीं नीतू कपूर, पति ऋषि कपूर को किया याद

 Published : Nov 17, 2020 12:12 am IST,  Updated : Nov 17, 2020 12:15 am IST

नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जहां वह फिल्म जुगजुग जियो के सेट पर अपना मेकअप करवाती हुई दिखाई दे रही हैं।

सेट पर लौटीं नीतू कपूर, पति ऋषि कपूर को किया याद- India TV Hindi
सेट पर लौटीं नीतू कपूर, पति ऋषि कपूर को किया याद Image Source : FILE IMAGE

मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने शूटिंग शुरू कर दी है, जहां उन्होंने अपने पति दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को फिल्म 'जुगजुग जियो' के सेट पर मिस किया। नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जहां वह फिल्म जुगजुग जियो के सेट पर अपना मेकअप करवाती हुई दिखाई दे रही हैं।

अभिनेत्री ने लिखा, "काफी सालों बाद सेट पर वापसी, नई शुरुआत और फिल्मों का जादू। मैं तुम्हारे प्यार और उपस्थिति को महसूस करती हूं। मां से लेकर कपूर साहब तक, रणबीर हमेशा मेरे साथ रहे। अब मैं खुद को खुद से ही ढूंढती हूं। थोड़ी डरी हुई हूूं, लेकिन मुझे पता है, आप हमेशा मेरे साथ हैं।"

फिल्म 'जुगजुग जियो' में प्रसिद्ध अभिनेता अनिल कपूर, कियारा आडवाणी, वरुण धवन और प्राजक्ता कोली भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन