1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नीतू कपूर ने शेयर की ऋषि कपूर की तस्वीर, लिखा- हमारी कहानी का अंत हुआ

नीतू कपूर ने शेयर की ऋषि कपूर की तस्वीर, लिखा- हमारी कहानी का अंत हुआ

 Published : May 02, 2020 01:12 pm IST,  Updated : May 02, 2020 02:47 pm IST

बॉलीवुड के शानदार एक्टर ऋषि कपूर इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए हैं। उनके निधन के बाद पूरा बॉलीवुड शोक में है।

neetu kapoor and rishi kapoor- India TV Hindi
नीतू कपूर और ऋषि कपूर Image Source : INSTAGRAM

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया है। वह 2 साल से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। ऋषि कपूर के निधन के बाद पूरा बॉलीवुड गम में डूब गया है। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर अस्पताल में उन्ही के साथ थी। दोनों की  मुलाकात फिल्म बॉबी के सेट पर हुई थी और पहली बार फिल्म जहरीला इंसान में साथ में काम किया था। फिल्म के सेट पर दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई और यह दोस्ती कुछ समय बाद प्यार में बदल गई। ऋषि कपूर और नीतू सिंह 1980 में शादी के बंधन में बंधे थे। न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर के इलाज के दौरान नीतू कपूर उनसे जुड़े अपडेट्स फैन्स को देती रहती थीं। नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के निधन के बाद उनकी एक फोटो शेयर की है।

फोटो में ऋषि कपूर हाथ में ड्रिंक लिए एंजाय करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- हमारी कहानी का अंत हुआ। ऋषि कपूर की इस फोटो पर फैन्स और सेलिब्रिटीज कमेंट कर रहे हैं।कुछ दोनो को बेस्ट जोड़ी बता रहे है।

नीतू कपूर ने पहले फैमिली का मैसेज शेयर किया था। उन्होंने बताया ऋषि कपूर डॉक्टर्स और नर्स को एंटरटेन करते थे।

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमाा कपूर लॉकडाउन की वजह से पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाई। रिद्धिमा दिल्ली में थी। उन्होंने पिता के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'पापा, आई लव यू और हमेशा प्यार करेंगे। मेरे मजबूत योद्धा की आत्मा को शांति मिले। मैं आपको रोजाना याद करूंगी। काश मैं आपको अलविदा कहने के लिए आपके पास होती। हम फिर मिलेंगे पापा, आई लव यू।'

ऋषि कपूर का शहर के चंदनवाड़ी शवदान गृह में अंतिम संस्कार किया गया था। उनके अंतिम संस्कार में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर, सैफ अली खान, अभिषेक बच्चन, रणधीर कपूर और राजीव कपूर सहित 20 लोग शामिल हुए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन