1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नीतू कपूर ने अरमान जैन की दुल्हनिया का इस खास अंदाज से किया स्वागत

नीतू कपूर ने अरमान जैन की दुल्हनिया का इस खास अंदाज से किया स्वागत

 Published : Feb 04, 2020 03:59 pm IST,  Updated : Feb 04, 2020 04:00 pm IST

नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खास अंदाज में अरमान जैन की दुल्हन का स्वागत किया है।

neetu kapoor- India TV Hindi
नीतू कपूर ने नई बहू का इस तरह किया स्वागत।

करीना कपूर के भाई अरमान जैन शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अरमान की शादी उनकी गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा से हुई है। घर अरमान जैन ऋषि कपूर और रणधीर कपूर की बहन रीमा जैन के बेटे हैं। नीतू कपूर ने नई बहू का स्वागत कुछ खास तरीके से किया है। नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

नीतू कपूर ने अरमान और अनीसा की फोटो के साथ मेहंदी सेरेमनी की वीडियो शेयर की। जिसमें अनीसा डांस कर रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- परिवार में तुम्हारा स्वागत है अनीसा मल्होत्रा। प्यार और आशीर्वाद।

अरमान जैन की शादी में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे। अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, कियारा आडवाणी, करण जौहर, तारा सुतारिया, अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, अनन्या पांडे सहित कई बॉलीवुड सितारे शादी में शामिल हुए थे।

शादी की कई वीडियोज वायरल हो रही है। अनिल कपूर ने भी दुल्हे के साथ डांस किया तो वहीं तारा सुतारिया ने दुल्हा-दुल्हन के लिए गाना गाया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन