1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं नेहा धूपिया, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की पहली फोटो

दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं नेहा धूपिया, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की पहली फोटो

 Published : Jul 19, 2021 10:18 am IST,  Updated : Jul 19, 2021 10:31 am IST

नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए फैंस को ये खुशखबरी दी है।

Neha Dhupia announce second pregnancy - India TV Hindi
दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं नेहा धूपिया, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की फोटो  Image Source : INSTAGRAM:NEHADHUPIA

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया दूसरी बार मां बनेंगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को ये खुशखबरी दी है। साथ ही बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पहली तस्वीर साझा की है। इस फोटो में उनके पति अंगद बेदी और बेटी भी नज़र आ रहे हैं। 

नेहा धूपिया और अंगद बेदी दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर की है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 'कैप्शन सोचने में हमें 2 दिन लगे, जो हम सबसे बेस्ट सोच पाए, वो है- थैंक्यू भगवान।'

इस फोटो में नेहा धूपिया बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। उनके साथ अंगद और बेटी मेहर भी हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए अंगद ने कैप्शन में लिखा- 'नया होम प्रोडक्शन जल्द ही आने वाला है। वाहेगुरु मेहर करें।' 

ये खबर सामने आने के बाद नेहा और अंगद के पोस्ट पर शुभकामनाओं का तांता लग गया है। अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा सहित तमाम सेलेब्स ने कमेंट कर उन्हें बधाई दी है। 

नेहा धूपिया और अंगद बेदी 10 मई 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी बेटी मेहर का जन्म हुआ। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और बेटी संग कई फोटोज साझा करते हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन