1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. निमरत कौर ने अक्षय कुमार के बारे में किया चौकाने वाला खुलासा

निमरत कौर ने अक्षय कुमार के बारे में किया चौकाने वाला खुलासा

 Published : Dec 09, 2015 05:29 pm IST,  Updated : Dec 09, 2015 05:32 pm IST

फिल्म लंचबॉक्स के बाद बॉलीवुड में फिर से एक नए सिरे से प्रवेश कर रही अभिनेत्री निमरत कौर अक्षय कुमार की अगली फिल्म एयरलिफ्ट का हिस्सा होने से रोमांचित है।

akshay- India TV Hindi
akshay

नई दिल्ली- फिल्म ‘लंचबॉक्स’ के बाद बॉलीवुड में फिर से एक नए सिरे से प्रवेश कर रही अभिनेत्री निमरत कौर अक्षय कुमार की अगली फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ का हिस्सा होने से रोमांचित है। लेकिन अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने अक्षय के बारे में एक चौकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने अक्की के साथ काम करते वक्त ये महसूस किया है कि उनकी ऐसी आभा है कि सिर्फ लड़कियों ही नही, लड़के भी उनसे बात करते हुए शर्मा जाते हैं।

ये भी पढ़ें- अक्षय की फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ का टीजर हुआ रिलीज

उनके एक ताजा इंटरव्यू में अपने सह-अभिनता अक्षय कुमार की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि जिस भी इंसान ने उनके साथ काम किया है, वह  हमेशा से उनके साथ काम करना चाहेगा। इतना ही नहीं, उन्होने हंस्ते हुए कहा की अक्की एक महान इंसान है और वह बहुत भावनात्मक पूर्ण भी है। उनके साथ सेट पर काम कर रहे लोगों के लिए वह एक बोनस की तरह है।

 
उन्होंने आगे कहा, “अक्षय जैसे इंसान के साथ काम करने को लेकर में बहुत रोमांचित हूँ। मैं वास्तव में उनकी फिल्में देखकर बड़ी हई हूँ।” उन्होंने कहा कि अक्षय के साथ काम करने के लिए वह बहुत एक्साइटेट है।
 
“अक्षय, पंजाबी है, सुंदर और बेहद हॉट हैं। उनके साथ काम करने के लिए हर कोई तैयार हो सकता है। वो ऐसे इंसान है जो अपनी स्टार छवि को लोगों पर हाबी नहीं होने देते और सभी को काफी कम्फर्टेबल महसूस करवाते हैं। लड़कियों की बात छोड़िए, लड़के भी उनसे बात करते हुए शर्मा जाते हैं।”
 
निमरत कौर और अक्षय को जल्द ही अगले साल फिल्म एयरलिफ्ट में साथ देखा जाएगा। क्या आप एक्साइटेड हैं?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन