1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नोरा फतेही का खुलासा- शुरुआती करियर में उन्हें इस तरह हुआ था 20 लाख का नुकसान

नोरा फतेही का खुलासा- शुरुआती करियर में उन्हें इस तरह हुआ था 20 लाख का नुकसान

 Published : Apr 07, 2020 09:13 pm IST,  Updated : Apr 07, 2020 09:21 pm IST

"भारत में विदेशियों का जीवन काफी कठिन होता है । हम कई चीजों से गुजरते हैं, जिनके बारे में लोग जानते भी नहीं हैं ।''

नोरा फतेही - India TV Hindi
नोरा फतेही 

अभिनेत्री नोरा फतेही को उनके दमदार परफॉर्मेंस के वजह से खूब जाना जाता है। फिल्म 'सत्यमेव जयते' में 'दिलबर' गाने से नोरा फतेही ने न केवल जबरदस्त पहचान बनाई, बल्कि लोगों का भी खूब दिल जीता है। लेकिन नोरा का यह सफर इतना भी आसान नहीं रहा है, और तो और नोरा फतेही को बॉलीवुड में अपने डेब्यू के दौरान कई परेशानियों का सामना करना पड़ा । यहां तक कि भारत आने के बाद नोरा फतेही को 20 लाख का नुकसान भी हुआ था। इस बात का खुलासा खुद नोरा फतेही ने एक चैट शो के दौरान दिया ।

एक चैट शो में नोरा फतेही ने बताया कि भारत आने के बाद उन्हें कई परेशानियों और कठिनाइयों से गुजरना पड़ा था। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "भारत में विदेशियों का जीवन काफी कठिन होता है । हम कई चीजों से गुजरते हैं, जिनके बारे में लोग जानते भी नहीं हैं । इतना ही नहीं, वह हमारे पैसे भी ले लेते हैं । ऐसा मेरे साथ भी हुआ है, मुझे याद है अपनी पहली एजेंसी, जो मुझे कनाडा से यहां मिली थी । वह अपने व्यवहार के मामले में काफी आक्रामक थे और मुझे ऐसा महसूस भी होता था कि मुझ सही तरीके से गाइड नहीं किया जा रहा है। ऐसे में मैंने उस एजेंसी को छोड़ना चाहा, लेकिन उन्होंने मुझसे मेरे पैसे देने से मना कर दिया । उस समय मैंने अपने 20 लाख खो दिये, यह पैसे मैंने एडवर्टिजमेंट कैंपेन से कमाए थे ।"

नोरा फतेही को दिलबर, साकी और गर्मी जैसे गानों में उम्दा डांस के लिए जाना जाता है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में नोरा फतेही अभिनय करती दिखी थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन