1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नोरा फतेही ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो, बताया इसी की वजह से मिला था 'दिलबर' सॉन्ग

नोरा फतेही ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो, बताया इसी की वजह से मिला था 'दिलबर' सॉन्ग

 Published : Jul 02, 2020 07:35 pm IST,  Updated : Jul 02, 2020 07:35 pm IST

नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो शेयर किया है। नोरा को इसी परफार्में की वजह से दिलबर गाना मिला था।

nora fatehi- India TV Hindi
नोरा फतेही Image Source : INSTAGRAM/NORAFATEHI

अभिनेत्री नोरा फतेही के इंस्टाग्राम पर 1.4 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने इस पल को साझा करते हुए माना कि उनकी जिंदगी बदल गई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह एक बेली डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

नोरा ने लिखा, "इस थ्रोबैक वीडियो के साथ 1.4 करोड़ फॉलोअर्स होने का जश्न मना रही हूं, जिसने हमेशा के लिए मेरी जिंदगी बदल दी। मिस इंडिया अवार्डस 2018 बेंगलुरू में मैंने इंप्रोमेप्टू सोलो परफार्मेस किया था, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ और 'दिलबर' सांग में काम करने का मौका मिला।

उन्होंने आगे कहा, "मैंने अपने सोलो परफार्मेस की तैयारी नहीं की थी, मैंने स्पाट पर ही किया, मैंने सिर्फ संगीत को महसूस करते हुए किया। किस्मत से दिलबर वीडियो में मैंने वही ड्रेस पहना था। 1.4 करेाड़ के लिए धन्यवाद।"

बॉलीवुड में काफी कम समय में सबसे अच्छी डांसर के रूप में उभरी नोरा ने 'मनोहरि', 'दिलबर', 'ओ साकी साकी', 'कमरिया' और 'गर्मी' सांग में आइटम डॉस करके लोगों का दिल जीता है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन