1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पति के साथ काम न करना शादी के लिए अच्छा: विद्या बालन

पति के साथ काम न करना शादी के लिए अच्छा: विद्या बालन

 Published : Jun 05, 2016 04:59 pm IST,  Updated : Jun 05, 2016 05:00 pm IST

बॉलीवुड निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर की पत्नी और अभिनेत्री विद्या बालन का कहना है कि अपनी शादी की सफलता के लिए कोशिश करते हैं कि वे साथ काम न करें।

vidya balan- India TV Hindi
vidya balan

मुंबई: बॉलीवुड निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर की पत्नी और अभिनेत्री विद्या बालन का कहना है कि अपनी शादी की सफलता के लिए कोशिश करते हैं कि वे साथ काम न करें।

यह पूछे जाने पर कि वह अपने पति के साथ काम क्यों नहीं करतीं, विद्या ने कहा, "हम पूरी कोशिश करते हैं कि हम साथ काम न करें, क्योंकि हमें लगता है कि यह हमारी शादीशुदा ज़िंदगी के लिए अच्छा है।

कई बार इस वजह से ही कुछ अच्छी फिल्में भी हाथ से चली जाती हैं। लेकिन मुझे लगता है कि यह बलिदान जरूरी है।"

विद्या ने कहा, "मैं अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को अलग रखना पसंद करती हूं। जब वह कहते हैं कि जोड़े साथ काम करते हैं तो मुझे हैरानी होती है।

हम काम की बातें करते हैं, लेकिन जब तक यह हम दोनों से संबंधित नहीं होती, तब तक कोई समस्या नहीं है। हमारी शादी के लिए यही अच्छा है कि हम साथ काम न करें।"

अभिनेत्री विद्या बालन और निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने 2012 में शादी की थी।

फिलहाल विद्या बालन अभी अपने काम में काफी व्यस्त हैं। 24 जून को उनकी मराठी फिल्म 'एक अलबेला' रिलीज़ हो रही है और आने वाली 10 तारीख को ही उनकी 'TE3N' भी रिलीज़ हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन