1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! डिंपल कपाड़िया और सनी देओल की इस तस्वीर का सच आया सामने, इसलिए की थी लंदन में मुलाकात

OMG! डिंपल कपाड़िया और सनी देओल की इस तस्वीर का सच आया सामने, इसलिए की थी लंदन में मुलाकात

 Published : Jan 05, 2018 07:00 pm IST,  Updated : Jan 05, 2018 07:00 pm IST

डिंपल के एक हाथ में सिगरेट थी तो दूसरे हाथ में सनी देओल का ढाई किलो का हाथ था। लेकिन इस मुलाकात के पीछे एक मकसद था।

Dimple Kapadia, Sunny deol- India TV Hindi
Dimple Kapadia, Sunny deol

नई दिल्ली: ये तस्वीर याद है आपको? कुछ महीनों पहले ये तस्वीर खूब वायरल हुई थी। होती भी क्यों न एक्स कपल रह चुके सनी देओल और डिंपल कपाड़िया इस तस्वीर में हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे थे। डिंपल के एक हाथ में सिगरेट थी तो दूसरे हाथ में सनी देओल का ढाई किलो का हाथ था। लेकिन इस मुलाकात के पीछे एक मकसद था। दोनों की मुलाकात की असल वजह सामने आ गई है।

दरअसल डिंपल कपाड़िया अपने भांजे की मदद के लिए सनी देओल से मिली थीं। डिंपल की बहन सिंपल कपाड़िया जो फिल्मों की एक्ट्रेस भी रह चुकी हैं उनका एक बेटा है करण कपाड़िया जो जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सनी देओल भी होंगे। इसी फिल्म की वजह से डिंपल ने सनी से मुलाकात की थी। हालांकि अभी ये कन्फर्म नहीं हुआ है कि सनी देओल इस फिल्म से कब जुड़ेंगे।

Dimple Kapadia, Karan Kapdia, Twinkle khanna
Dimple Kapadia, Karan Kapdia, Twinkle khanna

प्रोड्यूसर टोनी डीसूजा ने बताया कि बहजाद खंबाटा इस अनटाइटल फिल्म का निर्देशन किया है। उन्होंने जो रोल लिखा है उसके लिए सनी पाजी ही फिट बैठते हैं। बहजाद सनी देओल के फैन भी हैं। उनका कहना है कि सनी के साथ काम करना उनके लिए गौरव की बात होगी। 

करण कपाड़िया ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। अभी तक फिल्म की रिलीज डेट के बारे में कुछ भी नहीं सामने आया है, लेकिन इतना तय है कि फिल्म इसी साल रिलीज होगी। सनी का रोल इस फिल्म में थोड़ा होगा लेकिन अहम होगा। डिंपल ने सनी से मुलाकात करण के लिए ही की थी इसका कोई ठोस सबूत नहीं है, लेकिन सनी और करण का एक फिल्म में काम कर रहे हैं ये बात पक्की है। खैर जो भी हो एक बात तो तय है सनी पाजी करण की हर संभव मदद करेंगे मामला ‘दोस्ती’ का जो ठहरा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन