1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार के बर्थडे पर फैन्स के लिए तोहफा, 'बेलबॉटम' से जारी किया गया एक्टर का नया लुक

अक्षय कुमार के बर्थडे पर फैन्स के लिए तोहफा, 'बेलबॉटम' से जारी किया गया एक्टर का नया लुक

 Published : Sep 09, 2020 09:38 am IST,  Updated : Sep 09, 2020 09:38 am IST

अक्षय कुमार के जन्मदिन पर उनके फैन्स को खास तोहफा दिया गया है। अक्षय की आने वाली फिल्म बेलबॉटम से उनका नया लुक शेयर किया गया है।

akshay kumar- India TV Hindi
अक्षय कुमार Image Source : INSTAGRAM/POOJA_ENT

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बेलबॉटम की शूटिंग स्कॉटलैंड में कर रहे हैं। अक्षय के बर्थडे पर उनके फैन्स को एक खास तोहफा दिया गया है। जन्मदिन पर अक्षय का बेलबॉटम से लुक जारी किया है। अक्षय इस रैट्रो लुक में बहुत हैंडसम लग रहे हैं। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने अक्षय का लुक जारी किया है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अक्षय का लुक शेयर करते हुए लिखा- अक्षय कुमार के जन्मदिन पर नया लुक। स्पाए थ्रिलर फिल्म  बेलबॉटम से अक्षय का लुक। फिल्म में अक्षय रॉ एजेंट के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म को रंजीत एम तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं।

कुछ दिन पहले अक्षय की फिल्म के सेट से तस्वीरें लीक हुईं थी। तस्वीरों में अक्षय डार्क ब्लू ब्लेजर के साथ ब्राउन पैंट्स पहने नजर आ रहे थे। उनके सनग्लासेज और मूंछे उनके लुक को कॉम्प्लीमेंट दे रहा था। दूसरी तस्वीर में अक्षय एक ट्रक से बाहर आते नजर आ रहे थे।

फिल्म की शूटिंग शुरू होने पर अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा- लाइट्स, कैमरा, मास्क ऑन और एक्शन। बेल बॉटम की शूटिंग के दौरान सभी नए मानदंडों का पालन कर रहे हैं। यह एक कठिन समय है, लेकिन काम करना है। आपके प्यार और लक की जरुरत है।

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ लारा दत्ता, वाणी कपूर और हुमा कुरेशी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। अक्षय कुमार बेलबॉटम की टीम के साथ अगस्त के शुरूआत में यूके चले गए थे।  वाणी कपूर कुछ समय पहले शूटिंग के लिए स्कॉटलैंड गई हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन