1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Oscar 2018: हॉलीवुड ने भी श्रीदेवी और शशि कपूर को दी श्रद्धांजलि

Oscar 2018: हॉलीवुड ने भी श्रीदेवी और शशि कपूर को दी श्रद्धांजलि

 Published : Mar 05, 2018 02:31 pm IST,  Updated : Mar 05, 2018 02:31 pm IST

श्रीदेवी के आकस्मिक निधन ने सिर्फ फिल्मी हस्तियां बल्कि दुनियाभर में मौजूद उनके चाहने वाले हैरान हैं। बता दें कि बीते वर्ष उनसे पहले भी कई जानी मानी हस्तियों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। हाल ही में आयोजित किए गए 90वें एकेडमी पुरस्कार...

Sridevi- India TV Hindi
Sridevi

लॉस एंजेलिस: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के आकस्मिक निधन ने सिर्फ फिल्मी हस्तियां बल्कि दुनियाभर में मौजूद उनके चाहने वाले हैरान हैं। बता दें कि बीते वर्ष उनसे पहले भी कई जानी मानी हस्तियों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। हाल ही में आयोजित किए गए 90वें एकेडमी पुरस्कार समारोह के बॉलीवुड के दिग्गज सितारे शशि कपूर और श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी गई। संगीतकार एडी वेडर ने दुनिया को अलविदा कह चुके इन भारतीय सितारों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मंच पर टॉम पैटी का 'रूम एट द टॉप' गाना गाया।

अभिनेत्री जेनिफर गार्नर ने हॉलीवुड की दिग्गज ऑड्रे हेपबर्न को श्रद्धांजलि देकर इसकी शुरुआत की। गार्नर ने कहा, "दुख के बिना कोई खुशी नहीं है।" उन्होंने फिर दुनिया को अलविदा कह चुके कलाकारों को याद करना शुरू किया। पृथ्वीराज कपूर के बेटे और राज कपूर और शम्मी कपूर के छोटे भाई शशि कपूर ने बाल कलाकार के रूप में काम करने के बाद 1961 की फिल्म 'धर्मपुत्र' से फिल्मों में डेब्यू किया था। उनका दिसंबर 2017 में निधन हो गया था। शशि कपूर को वर्ष 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

बड़ी एवं आकर्षक आंखों, बेजोड़ कॉमिक टाइमिंग और बेहतरीन नृत्य कौशल के लिए पहचाने जाने वाली मशहूर अदाकार श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को निधन हो गया था। इसके अलावा जॉन हर्ड, टोनी एन वॉकर, जेन फॉरे, रॉबर्ट ओसबोर्न, मार्टिन लैंडौ, ग्लेन हेडली, रोजर मूरे, जॉर्ज ए. रोमेरो और जेरी लुइस को भी जैसे सितारों को भी 'इन मेमोरियम' सेक्शन में जगह दी गई। इस सेक्शन में उन कलाकारों को याद किया जाता है, जिनका हाल-फिलहाल में निधन हुआ हो।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन