1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पेड प्रिव्यू ने ही भंसाली को बना दिया करोड़पति, जानिए ‘पद्मावत’ का FIRST DAY BOX OFFICE COLLECTION

पेड प्रिव्यू ने ही भंसाली को बना दिया करोड़पति, जानिए ‘पद्मावत’ का FIRST DAY BOX OFFICE COLLECTION

 Published : Jan 25, 2018 07:00 pm IST,  Updated : Jan 25, 2018 09:20 pm IST

एक दिन पहले हुए 'पद्मावत' के पेड प्रिव्यू में काफी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।

पद्मावत- India TV Hindi
पद्मावत Image Source : PTI

नई दिल्ली: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पद्मावत’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म को लेकर काफी विरोध प्रदर्शन हुए। जो अभी तक जारी है। लोगों ने आत्मदाह तक की धमकी दी है। लेकिन दर्शकों में फिल्म को लेकर जो उत्साह था वो कम नहीं हुआ। 25 जनवरी को तो सारे शो हाउसफुल रहे ही, एक दिन पहले हुए पेड प्रिव्यू में काफी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।

खबरों के मुताबिक़ बुधवार के कुछ चुनिंदा शो से ही फिल्म ने 5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। बुधवार को पद्मावत की टीम ने स्पेशल पेड प्रिव्यू का आयोजन किया था। स्पेशल पेड प्रिव्यू का शो शाम से शुरू हुआ था। जो कुछ चुनिंदा शहरों में ही था। हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में इस फिल्म को 6 से 7 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। माना जा रहा है कि 25 जनवरी को 35 लाख लोग यह फिल्म देखने पहुंचे होंगे।

फिल्म को लेकर जिस तरह की कॉन्ट्रोवर्सी हुई है उससे उम्मीद है कि फिल्म आसानी से 100 करोड़ का बिजनेस कर लेगी। कोई और फिल्म से इसका मुकाबला भी नहीं है। अगले हफ्ते तक लोग यह फिल्म देखेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन