1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. छोटे पर्दे से बोर हो गए हैं वासेपुर के सुल्तान, अब सिर्फ फिल्मों पर ध्यान

छोटे पर्दे से बोर हो गए हैं वासेपुर के सुल्तान, अब सिर्फ फिल्मों पर ध्यान

 Published : May 09, 2016 06:01 pm IST,  Updated : May 09, 2016 06:07 pm IST

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन, और बेहतरीन अदाकारी से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की है।

pankaj- India TV Hindi
pankaj

नई दिल्ली: अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन, और बेहतरीन अदाकारी से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की है। पंकज शुरुआत में छोटी भूमिकाओं से की, फिर अपने बलबूते और टेलेंट से बेहतरीन फिल्मों में सशक्त भूमिकायें करते हुए लोकप्रियता की मंजिले तय करने लगे। उनकी फिल्में मसान, गैंग्स ऑफ वासेपुर पार्ट वन, पार्ट टू, मांझी द माउंटेन मैन, फुकरे, मंजिल, अग्निपथ, गुंडे, ए. बी. सी. डी, रंगरेज, दिलवाले, तेलुगु में एक फिल्म, काफी लोकप्रिय और हिट रही। पंकज एक टीवी सीरियल ‘सरोजिनी एक नयी पहेली’ में भी बेहतरीन भूमिका निभा रहे हैं, इसी बारे में बातें उठी तो सवाल जवाब का सिलसिला शुरू हो गया।

वाहिक 'सरोजिनी' में निभाए दुष्यंत सिंह के किरदार के लिए सराहे गए अभिनेता पंकज त्रिपाठी का कहना है कि, अब वह फिल्मों पर ध्यान दे रहे हैं और धारावाहिकों में काम नहीं करना चाहते। पंकज ने इंडिया टीवी से कहा, "लोगों को 'सरोजिनी' में मेरा किरदार पसंद आया था। लेकिन मैं अब और धारावाहिकों में काम नहीं करना चाहता।"

उन्होंने कहा, "धारावाहिक को काफी ज्यादा समय देना पड़ता है। इनके लिए आपको महीने में 20 दिनों से भी ज्यादा शूटिंग करनी पड़ती है और एक ही किरदार निभाना पड़ता है। मेरे लिए यह थोड़ा बोरियत भरा है। मैं विभिन्न किरदार निभाना चाहता हूं।" और "धारावाहिक को काफी ज्यादा समय देना पड़ता है। इनके लिए आपको महीने में 20 दिनों से भी ज्यादा शूटिंग करनी पड़ती है और एक ही किरदार निभाना पड़ता है। मेरे लिए यह थोड़ा बोरियत भरा है। मैं विभिन्न किरदार निभाना चाहता हूं।"

'गैंग्स ऑफ वासीपुर', 'ओंकारा' और 'सिंहम रिटर्न्‍स' जैसी फिल्मों में काम कर चुके पंकज इन दिनों गोवा में फिल्म 'कॉफी विद डी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। विशाल मिश्रा निर्देशित फिल्म में सुनील ग्रोवर और जाकीर हुसैन भी हैं।

पंकज त्रिपाठी ने हर तरह के रोल निभाए, और लोगों ने उन्हें काफी पसन्द भी किया। दिल्ली में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अभिनय प्रशिक्षण के पश्चात मुम्बई बॉलीवुड मे किस्मत आजमाने आ गए। यहाँ बिना किसी पहचान, बिना किसी कैंप या गॉड फादर, उन्हें संघर्ष तो बेहिसाब करना पड़ा लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।

अब उन्हें बच्चा-बच्चा जानता हैं उनके काम और उनकी एक्टिंग की लोग सराहना करते है। पंकज ने कहा मैं इस क्षेत्र में बतौर एक्टर और अच्छे काम करना चाहता हूँ। मझे उम्मीद है की आने वाले सालों मे मुझे और अच्छे मौके मिलेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन