1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पंकज त्रिपाठी करेंगे NCB की मदद, इंटरनेशनल ड्रग्स डे पर शेयर किया खास मैसेज

पंकज त्रिपाठी करेंगे NCB की मदद, इंटरनेशनल ड्रग्स डे पर शेयर किया खास मैसेज

 Written By: IANS
 Published : Jun 26, 2021 02:16 pm IST,  Updated : Jun 26, 2021 02:16 pm IST

अभिनेता का कहना है कि अपने कर्तव्य को निभाना उनकी सामाजिक जिम्मेदारी है और वो अपने कर्तव्य को जरूर पूरा करेंगे।

pankaj tripathi international drugs day ncb support latest news- India TV Hindi
पंकज त्रिपाठी करेंगे NCB की मदद, इंटरनेशनल ड्रग्स डे पर शेयर किया खास मैसेज  Image Source : INSTAGRAM: PANKAJTRIPATHI

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को अपना समर्थन देने का संकल्प लिया है। उनका कहना है कि एनसीबी पटना जोनल यूनिट के अधिकारियों ने इस मुद्दे पर उनसे संपर्क किया है। 

उन्होंने कहा, "एनसीबी पटना के अधिकारियों ने इस मुद्दे के साथ ही बिहार में सार्वजनिक चिंताओं से जुड़े विषयों को लेकर मुझसे संपर्क किया है और मैं व्यक्तिगत रूप से ऐसे अभियानों और जागरूकता का प्रसार करने के प्रति अपना समर्थन देने में दिलचस्पी रखता हूं।"

संकट काल में मदद को लेकर पंकज त्रिपाठी ने कही दिल को छू लेने वाली बात

अभिनेता का कहना है कि अपने कर्तव्य को निभाना उनकी सामाजिक जिम्मेदारी है। वह कहते हैं, "सिनेमा युवाओं के पसंदीदा माध्यमों में से एक है और एक अभिनेता के रूप में अगर हम किसी जागरूकता अभियान की शुरूआत करते हैं, तो यह अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकता है और अधिक प्रभाव पैदा कर सकता है। एक अभिनेता और एक नागरिक के रूप में यह मेरी सामाजिक जिम्मेदारी है और मैं जितना हो सके अपने कर्तव्य को पूरा करूंगा।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन