1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपनी बहन प्लाबिता बोरठाकुर की सफलता से खुश हैं परिणीता

अपनी बहन प्लाबिता बोरठाकुर की सफलता से खुश हैं परिणीता

 Published : Aug 03, 2017 06:17 pm IST,  Updated : Aug 03, 2017 06:17 pm IST

टीवी शो 'स्वरागिनी-जोड़े रिश्तों के सुर' और 'एक था राजा एक थी रानी' से लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री परिणीता बोरठाकुर अपनी बहन की सफलता से बेहद खुश हैं।

plabita parineeta- India TV Hindi
plabita parineeta

मुंबई: टीवी शो 'स्वरागिनी-जोड़े रिश्तों के सुर' और 'एक था राजा एक थी रानी' से लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री परिणीता बोरठाकुर अपनी बहन की सफलता से बेहद खुश हैं। अपनी बहन प्लाबिता बोरठाकुर की तारीफ करते हुए कहा है कि फिल्म 'लिपिस्टक अंडर माई बुर्का' में अभिनय करके उनकी बहन उनके सपनों को जी रही हैं।

परिणीता ने अपने बयान में कहा, "फिल्म की सफलता से बेहद खुश हूं। मैंने 'मामी' फेस्टिवल के दौरान यह फिल्म देखी थी। वहां सभी ने 'स्टैन्डिंग ऑवेशन' दिया था। मुझे अपनी बहन पर गर्व है। मुझे लगता है कि एक नवोदित कलाकार के रूप में उन्होंने अच्छा काम किया है।"

अभिनेत्री ने कहा, "ऑफ-बीट (कला) फिल्में मुझे हमेशा से पसंद हैं और हालांकि, मैं ऐसे किरदार पाने में खुशकिस्मत नहीं रही, लेकिन मैं खुश हूं कि मेरी बहन मेरे सपनों को पूरा कर रही हैं।"

परिणीता असमिया फिल्म 'द अंडरवल्र्ड' में नजर आएंगी।

​अनुष्का के लिए घुटनों के बल बैठकर गाना गाने पर फंसे मनोज तिवारी

​(इनपुट- आईएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन