1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. परिणीति ने बताया वो इस चीज के लिए मरी जा रही हैं....

परिणीति ने बताया वो इस चीज के लिए मरी जा रही हैं....

 Published : Jul 26, 2017 03:11 pm IST,  Updated : Jul 26, 2017 03:14 pm IST

परिणीति जल्द ही ‘नमस्ते कनाडा’ नाम की फिल्म करने जा रही हैं।

parineeti_khabar india tv- India TV Hindi
parineeti_khabar india tv

मुंबई: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को इन दिनों किसी चीज के लिए बेहद उत्साहित हैं। इतना की उन्होंने कह दिया वो इस चीज के लिए मरी जा रही हैं। दरअसल परिणीति जल्द ही ‘नमस्ते कनाडा’ नाम की फिल्म करने जा रही हैं। परिणीति का कहना है वो इसमें काम करने के लिए मरी जा रही हैं। परिणीति ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, "देशी फिल्म के साथ विदेशी दिल! मेरी तरह की फिल्म! 'नमस्ते कनाडा' पर काम शुरू करने के लिए मरी जा रही हूं।"

विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्देशित फिल्म में परिणीति के साथ अर्जुन कपूर भी हैं। इससे पहले दोनों 'इश्कबाज' में साथ काम कर चुके हैं।

'नमस्ते कनाडा' अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म 'नमस्ते लंदन' का सीक्वल नहीं है।

दोनों यशराज फिल्म्स की दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित 'संदीप और पिंकी फरार' में भी साथ दिखाई देंगे।

परिणीति इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ की शूटिंग कर रही हैं। यह पहली बार है जब परिणीति गोलमाल सीरीज का हिस्सा हैं। इससे पहले करीना कपूर इस सीरीज का हिस्सा थीं। लेकिन प्रेगनेंसी और मां बनने की वजह से करीना इस बार फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। गोलमाल अगेन में परिणीति के साथ अजय देवगन, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, अरशद वारसी और जॉनी लीवर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में तब्बू भी अहम किरदार में नजर आएंगी।

(​इनपुट- आईएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन