1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, वजह भी बताई

परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, वजह भी बताई

 Published : Apr 16, 2020 10:52 pm IST,  Updated : Apr 17, 2020 04:46 pm IST

ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने लॉकडाउन में सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फ़ैसला किया है।

परिणीति चोपड़ा ने...- India TV Hindi
परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक

देश में चल रहे लॉकडाउन के बीच अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा 'खुद के लिए' समय निकालने के लिए कुछ समय के लिए सोशल मीडिया छोड़ रहीं हैं। परिणीति ने इसका खुलासा इंस्टाग्राम स्टोरी से किया, उन्होंने कहा कि वह जल्द ही वापस आएंगी।

परिणीति ने लिखा, "कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से डेटॉक्स होने की जरूरत है और जरूरी भी है। आप सभी से बाद में भेंट होगी।"हाल ही में परिणीति ने खुद की दुल्हन के रूप में तैयार की गई एक तस्वीर को शेयर करके प्रशंसको का दिल जीता था।

परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा का पोस्ट

फिल्म की बात करें तो उन्हें दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित अगली फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में देखा जाएगा। इस फिल्म में उनके साथ 'इशकजादे' के सह-कलाकार अर्जुन कपूर भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन