1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में दुल्हन के रूप में सजीं परिणीति चोपड़ा, लेकिन कर रही हैं दूल्हे का इंतजार

लॉकडाउन में दुल्हन के रूप में सजीं परिणीति चोपड़ा, लेकिन कर रही हैं दूल्हे का इंतजार

 Written By: IANS
 Published : Apr 14, 2020 06:01 pm IST,  Updated : Apr 14, 2020 06:02 pm IST

परिणीति हाल ही में एक वेडिंग मैग्जीन के कवर पेज पर नजर आईं, जिसके लिए वह एक दुल्हन के रूप में तैयार हुई थीं।

parineeti chopra- India TV Hindi
परिणीति चोपड़ा Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा बाकी अन्य सेलेब्रिटीज की तरह ही लॉकडाउन के चलते अपने घर में हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों संग जुड़ी हुई हैं। परिणीति हाल ही में एक वेडिंग मैग्जीन के कवर पेज पर नजर आईं, जिसके लिए वह एक दुल्हन के रूप में तैयार हुई थीं और अपने इसी शूट की कुछ तस्वीरों को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए इन्हीं तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "दुल्हन बनकर तैयार हूं, दूल्हे का इंतजार है।"

इसके साथ ही उन्होंने इस मैग्जीन को टैग करते हुए आगे लिखा, "खुशमैग्जीन क्या उनके आने की कोई जानकारी है?"

फिल्मों की बात करें, तो परिणीति आने वाले समय में 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आने वाली हैं, जिसके निर्देशक दिबाकर बनर्जी हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता अर्जुन कपूर भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन