1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Box Office Collection Day 3: कार्तिक आर्यन की फिल्म 'पति, पत्नी और वो' ने वीकेंड पर की जबरदस्त कमाई

Box Office Collection Day 3: कार्तिक आर्यन की फिल्म 'पति, पत्नी और वो' ने वीकेंड पर की जबरदस्त कमाई

 Published : Dec 09, 2019 01:00 pm IST,  Updated : Dec 09, 2019 01:00 pm IST

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने 'पति पत्नी और वो' फिल्म का कलेक्शन शेयर किया है। जिसके अनुसार पति पत्नी और वो ने तीसरे दिन करीब 14 करोड़ की कमाई कर चुकी हैं। 

Pati patni aur woh - India TV Hindi
Pati patni aur woh 
कार्तिक आर्यन , अनन्या पांडेय  और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'पति पत्नी और वो' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसके साथ ही शानदार एक्टिंग और स्टोरी के कारण क्रिटिक्स और दर्शकों के दिल जीतने में कामयाब हो गई है। धमाकेदार ओपनिंग के साथ-साथ ये फिल्म 20 करोड़ का आकड़ा दूसरे दिन ही पार कर चुकी है। 
 
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने 'पति पत्नी और वो' फिल्म का कलेक्शन शेयर किया है। जिसके अनुसार पति पत्नी और वो ने तीसरे दिन करीब 14 करोड़ की कमाई कर चुकी हैं। इसके साथ ही इस फिल्म ने 3 दिनों में 35.94 करोड़ की कमाई कर ली हैं। यानी जल्द ही यह फिल्म 40 करोड़ के कलेक्शन को भी पार कर लेगी। 
 
 
आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन की फिल्म ने अपोनिंग 9.10 करोड़ के साथ किया था। जो कार्तिक आर्यन की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन चुकी हैं। 
 
 
 
मुदस्सर अजीज निर्देशित पति पत्नी और वो, 1978 में आई संजीव कपूर, विद्या सिन्हा और रंजीता कौर की पति पत्नी और वो का रीमेक है। डायरेक्टर ने इस फिल्म को मॉर्डन तरीके से पेश किया है। जिसे देखने के लिए दर्शक अपनी फैमिली के साथ जा सकते हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन